जगदलपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी १३ अप्रैल को पहली बार बस्तर पहुंच रहीं हैं। वे इस दौरान जगदलपुर के लालबाग में आयोजित होने वाले भरोसा सम्मेलन में शामिल होंगी। इस सम्मेलन में संभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं-सहायिकाएं शामिल होंगी। हाल ही में सरकार ने इनका वेतन बढ़ाया है इसलिए प्रियंका इनसे मुलाकात कर सरकार के प्रति इनकी प्रतिक्रिया भी जानेंगी। रविवार को बस्तर के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने पत्रवार्ता लेकर प्रियंका के बस्तर दौरे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को प्रियंका केरल से सीधे जगदलपुर पहुंचेंगी और यहां भरोसा सम्मेलन में शामिल होंगी। सम्मेलन में डेढ़ लाख कार्यकर्ताओं के शामिल होने का अनुमान है।