10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस्तर के रुद्र प्रताप अब दक्षिण अफ्रीका में बरपाएंगे कहर, 140km की रफ्तार से 15 विकेट लेकर जीता था पर्पल कैप

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के लाल दंतेवाड़ा जिले के धुर नक्सल प्रभावित रहे कटेकल्याण निवासी रुद्र का चयन आईपीएल की सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस की रिलायंस-1 टीम में हुआ है।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh News, cricketer rudra pratap

बस्तर के रुद्र प्रताप का चयन मुबई इंडियंस की रिलायंस-1 क्रिकेट टीम में ( Photo - Patrika )

Rudra Pratap in MI Cricket Team: बस्तर के आदिवासी अंचल से निकलकर तेज गेंदबाज रुद्र प्रताप देहारी ने क्रिकेट की दुनिया में बड़ी छलांग लगाई है। दंतेवाड़ा जिले के धुर नक्सल प्रभावित रहे कटेकल्याण निवासी रुद्र का चयन आईपीएल की सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस की रिलायंस-1 टीम में हुआ है। वे वहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट एक्सपोजर और ट्रेनिंग के लिए 10 अगस्त को टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका रवाना होंगे। रुद्र इस टीम में जगह बनाने वाले छत्तीसगढ़ के पहले खिलाड़ी हैं।

Chhattisgarh News: 5 विकेट लेकर सभी को चौंकाया

रुद्र अपनी 140 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार वाली तेज गेंदबाजी के लिए पहचाने जाते हैं। छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग में उन्होंने बिलासपुर बुल्स का प्रतिनिधित्व करते हुए 15 विकेट लिए और टूर्नामेंट की पर्पल कैप अपने नाम की। इसी प्रदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस के स्काउट्स और रिलायंस मैनेजमेंट ने उन्हें डेवलपमेंट स्क्वॉड में शामिल किया।

4 साल पहले मां के साथ पहुंचे थे ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट

करीब चार साल पहले रुद्र अपनी मां के साथ बस्तर इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिकेट कालीपुर पहुंचे थे। अकादमी संचालक प्रदीप गुहा के मुताबिक उस समय रुद्र दुबले-पतले थे, लेकिन गेंदबाजी के प्रति उनका जुनून साफ नजर आता था। पहली बार ड्यूज बॉल से टर्फ विकेट पर गेंदबाजी की तो उनकी गति ने प्रशिक्षकों का ध्यान खींचा। उनकी क्षमता जांचने के लिए करीब 50 हजार रुपए की स्पीड मशीन खरीदी गई। अभ्यास में रुद्र ने करीब 120 किमी/घंटे की रफ्तार दर्ज कराई।

अंडर-19 से एनसीए और सीके नायडू तक सफर

लगातार डेढ़ साल की मेहनत के बाद रुद्र ने बस्तर संभाग की अंडर-19 टीम में जगह बनाई। इसके बाद छत्तीसगढ़ अंडर-19 टीम से कूच बिहार और वीनू मांकड़ ट्रॉफी में लगातार दो साल खेले। शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के लिए हुआ। अंडर-23 स्तर पर सीके नायडू ट्रॉफी में भी उन्होंने अपनी तेज गेंदबाजी का प्रभाव छोड़ा। अब मुंबई इंडियंस के रिलायंस सेटअप में उन्हें विश्वस्तरीय सुविधाओं और विशेषज्ञों के बीच प्रशिक्षण का मौका मिलेगा।

बड़ी खबरें

View All

जगदलपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग