27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

August Festival 2023 : इस हरियाली तीज में महिलाएं बस करें ये एक काम, सिद्धि योग दिलाएगा ढेर सारा यश व वैभव

August festival 2023 : . सावन के महीने में पति की दीर्घायु के लिये महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला हरियाली तीज 19 को मनाया जा रहा है।

2 min read
Google source verification
hariyali_teej.jpg

जगदलपुर. सावन के महीने में पति की दीर्घायु के लिये महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला हरियाली तीज 19 को मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं भगवान शिव के साथ मां पार्वती की पूजा करती है। हरियाली तीज को श्रावणी तीज के नाम से भी जाना जाता हैं।

छत्तीसगढ़ में महिलाएं इस दिन व्रत व पूजा के लिये अपने मायके जाती है और पति की लम्बी उमर के लिये पूरे विधी विधान के साथ व्रत रखती हैं। महिलाएं इस दिन का पूरे वर्ष इंतजार करती हैं। यह उत्सव भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता हैं।


हरियाली तीज सुहाग पर्व है और सावन में इसका महत्व दोगुना हो जाता ह, क्योंकि सावन में चारों ओर हरियाली रहती है। हरा रंग शिव जी को अति प्रिय है इसलिए इस दिन स्त्रियां हरे रंग की चूड़ियां, हरी साड़ी व मेहंदी लगाकर 16 श्रृंगार करती हैं और शंकर-पार्वती जी को प्रसन्न करने का प्रयास करती है। इस दिन कुंवारी लड़कियां भी मनवांछित पति पाने के लिये व्रत रखती है। ये व्रत निर्जला रखा जाता है।

पूजा का शुभ मुहूर्त

पंडित दिनेश दास ने बताया कि सावन माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता हैं। हरियाली तीज या श्रावणी तीज, श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को कहते हैं। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र पर है जो सुबह से लेकर रात 1 बजकर 47 मिनट तक है। इस वर्ष हरियाली तीज 18 अगस्त की रात 8 बजकर 02 मिनट से शुरू होकर 19 अगस्त की रात 10:19 बजे तक रहेगी। यही वजह है कि महिलाएं 19 अगस्त के दिन हरियाली तीज का व्रत रखेंगी। पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 19 अगस्त को सुबह 7:47 बजे से लेकर सुबह 9:22 तक तथा दोपहर 12 बजकर 25 मिनट से 5 बजकर 19 मिनट तक है।

तीन शुभ योग बना रहा है खास

इस बार हरियाली तीज पर तीन शुभ संयोग बन रहे हैं। इस मौके पर सिद्धि योग, त्रिग्रही योग और बुधादित्य योग बन रहा है। मान्यता है कि इस योग के दौरान जो भी भक्त पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव से भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन करें उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इस दिन कन्या राशि में चंद्रमा, मंगल और शुक्र की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है जो व्रती को धन और करियर में लाभ दायक होगा। वहीं सिंह राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बनने जा रहा है इस दिन बनने वाला सिद्ध योग से व्रती की पूजा, मंत्र इत्यादि फलदायी होगा।