
Vegetable Price Hike: टमाटर की कीमत 100 रुपये प्रति किलो और फूलगोभी 120 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई है, जिससे रसोई का बजट बिगड़ गया है। सब्जियों के अचानक बढ़ते दामों ने गृहिणियों के लिए समस्या खड़ी कर दी है, क्योंकि वे अब स्वादिष्ट भोजन तैयार करने में कठिनाई महसूस कर रही हैं।
त्योहारी सीजन में सब्जियों की आवक कम होने से दाम लगातार बढ़ रहे हैं। पहले से महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी के लिए सब्जियों की बढ़ती कीमतें एक नया बोझ बन गई हैं। मौसम की मार के चलते पिछले दो महीनों से सब्जियों की पैदावार में कमी आई है, जिसके कारण सब्जियों के दाम दो से तीन गुना बढ़ गए ह
बाजार में ग्राहक तो दिखाई दे रहे हैं, लेकिन वे खरीदारी में सतर्कता बरत रहे हैं। अब लोग एक किलो के बजाय पाव में सब्जी खरीदने पर मजबूर हैं। इसके अलावा, जब कोई व्यापारी सब्जी लाता है, तो उसे मनमाने दामों में बेचता है। इधर मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बाजार जाना मुश्किल हो गया है। बाजार में अब वही लोग झोला लेकर नजर आते हैं, जिनकी जेबें भरी होती हैं। आम लोगों के लिए घर चलाना कठिन हो गया है, खासकर त्योहारी सीजन में बढ़ती कीमतों के कारण।
सुकमा जिले में थोक विक्रेताओं की एकल बाजार प्रणाली के कारण हरी सब्जियों के दाम बढ़ रहे हैं क्योंकि थोक विक्रेताओं की मनमानी कीमतें चिल्लर व्यापारियों पर भी भारी पड़ रही हैं। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि थोक में ही दाम महंगे मिल रहे हैं और सुकमा जैसे क्षेत्र में थोक विक्रेताओं की संया सीमित है। इससे दामों में वृद्धि हो रही है, जबकि इस पर किसी भी जिमेदार विभाग द्वारा निगरानी नहीं रखी जा रही है।
सब्जी के दाम (प्रति किग्रा.)
फूल गोभी 120 रुपए
टमाटर 100 रुपए
पत्तागोभी 60 रुपए
बरबट्टी 80 रुपए
गवारफल्ली 60 रुपए
बैगन 80 रुपए
करेला 60 रुपए
भिंडी 80 रुपए
लौकी 40 रुपए
आलू 50 रुपए
प्याज 60 रुपए
लहसुन 400 रुपए
अदरक 100 रूपये
करेला 60 रुपए
गाजर 60 रुपए
सेमी 120 रुपए
Updated on:
14 Oct 2024 03:35 pm
Published on:
14 Oct 2024 03:35 pm
