जगदलपुर। पुलिस का खौफ अपराधियों में बना रहे इसलिए रविवार शाम सिटी पुलिस ने शहर में पैदल पेट्रोलिंग की। इसकी अगुवाई खुद सीएसपी विकास कुमार ने की। इसमें कोतवाली टीआई एमन साहू और बोधघाट टीआई दिलबाग सिंह समेत पुलिस के जवान शामिल थे। पुलिस ने गश्त के माध्यम से कानून व्यवस्था बने रहने का संदेश दिया।
सीएसपी ने बताया गणतंत्र दिवस के मद्देनजर शहर के मेन रोड, फूड कोर्ट चौपाटी, दलपत सागर, इंदिरा स्टेडियम, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि क्षेत्रों में पैदल पेट्रोलिंग किया गया। साथ ही शहर के होटल और लॉज की भी बारीकी से निगाह रखकर चेकिंग किया जा रही है। इसके अलावा शहर के अलग-अलग चौक-चौराहा पर चेकिंग पॉइंट लगाकर चेकिंग की जा रही है। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी शहर में अलग-अलग जगह यातायत पुलिस के द्वारा चेकिंग कर कार्रवाई की जा रही है।