जगदलपुर . शहर के हाटकचोरा इलाके में होमगार्ड लाइन के पास आज नशीली दवाइयों के दो तस्करों को गिरफ्तार करने में बोधघाट पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने तस्करों के पास से 6500 रुपये की दवाई व 69 रुपये नकद बरामद किया है। थाना बोधघाट से मिली जानकारी के मुताबिक आज हाटकचोरा के होमगार्ड लाइन के पास एक झोला में दो तस्करों द्वारा अवैध नशीली दवाई बिक्री किये जाने की सूचना पर बोधघाट थाना निरीक्षक लालजी सिन्हा के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा घेराबंदी कर रजनीश जोना एवं नितेश उर्फ ङ्क्षरकू नायडू निवासी जगदलपुर को पकड़ा गया