Viral Video: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में एक नाग देवता बीच सड़क पर आकर विराजमान हो गए। काफी देर तक नागदेवता सड़क के बीचो-बीच बैठे रहे। इस दौरान लोग गाड़ी रोककर नाग देवता को प्रणाम करने लगे। लोगों की इस भक्ति से ट्रैफिक काफी देर तक थमा रहा। नाग देवता द्वारा सड़क रोके जाने का वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक नाग के सड़क पर आने से बड़ी संख्या में लोग रुक गए। सड़क के बीचों-बीच काफी समय तक अपना फन उठाये तथा कुंडली मारे बैठा रहा। अचानक नाग के आ जाने से लोगों में भगदड़ मच गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। सांप को देख लोग मोबाइल से वीडियो बनने लगे। इस दौरान सांप भी फन निकाल कर फुफकार मारने लगा। वीडियो में यह भी नजर आ रहा है कि लोग किस तरह नाग देवता को प्रणाम कर रहे है।