
Jagdalpur Crime News : परपा थाना अंतर्गत ग्राम करंजी में रहने वाले सुखदेव कश्यप ने रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात अपने ही घर में आग लगा दिया था। जिसकी चपेट में परिवार के दो सदस्य भी आ गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक करंजी गांव का सुखदेव कश्यप का पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था।
सुखदेव ने आवेश में आकर घर में आग लगा दी। जिससे घर जलने लगा, जब उसकी पत्नी चिल्लाई तब पड़ोसी दौड कर आए। इस आग की चपेट में घर पर मौजूद सोहन और महादेव कश्यप भी आ गए। दोनों के हाथ और पीठ जले हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Updated on:
13 Feb 2024 12:50 pm
Published on:
13 Feb 2024 12:49 pm
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
