खरीदी केंद्रों पर पांच लाख क्विंटल से अधिक धान जाम, उठाव नहीं होने से सोसाइटियां चिंतितइधर बेमौसम बारिश ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदने वाली सोसाइटियों की परेशानी बढ़ा दी है। खरीदी केंद्रों पर 5 लाख क्विंटल से अधिक धान जाम पड़ा है। (heavy rain alert in cg) इसका उठाव नहीं हो रहा है। इससे सोसाइटियां परेशान हैं। उन्हें आशंका है कि ठंड के दिन में तेज बारिश हुई तो धान की बोरियों को पानी से बचाना मुश्किल होगा। (rain alert) भीगने से बोरियां खराब होंगी और धान की गुणवत्ता में कमी आएगी। उठाव में समस्या हुई या मिलर्स ने इनकार किया तो इसकी भरपाई सोसाइिटयों को करनी होगी। (IMD alert) इससे सोसाइटियों को आर्थिक नुकसान होगा।