
छुई खदान
Mine collapses in Jagdalpur: छुई खदान में कई मजदूर काम करते हैं। लेकिन शुक्रवार दोपहर अचानक खदान धंस गई। इस वजह से खदान में काम कर रहे कई मजदूर फंस गए। वहीँ, पांच मजदूरों की मौत हो गई है। घटना जगदलपुर से 11 किलोमीटर दूर मालगांव की है।
जानकारी के अनुसार, जगदलपुर से 11 किलोमीटर पर स्थित मालगांव में छुई खदान है। यहां पर कई ग्रामीण काम करते है। शुक्रवार दोपहर अचानक काम के दौरान खदान धंस (Mine collapses )गई। इस दौरान पांच मजदूरों की मौत हो गई। जैसे ही इस घटना कि जानकारी प्रशासन और पुलिस को मिली वे तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू कर दिया। कई घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा गया है।
वहीं, कुछ और लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें एनडीआरएफ की टीम की मदद से निकालने का काम जारी है। फिलहाल रेस्क्यू जारी है। घटनास्थल पर जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है।
Published on:
02 Dec 2022 03:43 pm
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
