छात्रो का हौसला बुलंद
पालको ने कहा है कि, यदि ऐसे छात्रों पर उचित कार्यवाही नही की जाती है तो वे आने वाले दिनों में उग्र आन्दोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञात हो कि, जब से विद्यालय की नीव डली है तभी से यहां कुछ छात्रो मे अनुशासनहीनता की शिकायत मिलती आ रही है, लेकिन कार्यवाही न होने के चलते ऐसे अनुशासनहीन छात्रो का हौसला लगातार बुलंद होता गया कि, अब उनकी अनुशासनहीनता की आंच शिक्षको तक भी पहुंचने लगी।