इधर, घटना के बाद अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में युवाओं की भीड़ जमा हो गई। राजस्थान यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और घटना का विरोध किया। इस दौरान पुलिस और युवाओं में तनातनी हो गई। बाद में अस्पताल के बाहर निर्मल चौधरी समर्थकों के साथ घरने पर बैठ गए। वहीं घटना की सूचना पर जयपुर सांसद मंजू शर्मा भी अस्पताल में भर्ती छात्र-छात्राओं से मिलने पहुंची।