
भाजपा के 101 व कांग्रेस के 58 विधायक करोड़पति
ओमप्रकाश शर्मा
जयपुर. विधानसभा चुनाव जीतने वाले 199 नेताओं में से जो दस सबसे धनी विधायक हैं उनमें तीन पूर्व राजपरिवार के सदस्य हैं। हालांकि इसमें जयपुर की दिया कुमारी शामिल नहीं हैं। आयकर रिटर्न में सबसे अधिक घोषित वार्षिक आय में दिया कुमारी नागौर विधायक हरेंद्र मिर्धा के बाद दूसरे स्थान पर हैं। शपथ पत्र के आधार पर सबसे धनी विधायक बीकानेर पूर्व से विधायक सिद्धि कुमारी हैं। उनकी चल व अचल सम्पत्ति 102 करोड़ से अधिक बताई गई है। सबसे कम सम्पत्ति संगरिया विधायक अभिमन्यु के पास है। उनके पास अचल सम्पत्ति नहीं है, उन्होंने एक लाख रुपए की चल सम्पत्ति बताई है। प्रदेश के 199 विधायकों में से 169 करोड़पति हैं। इनमें 101 भाजपा के विधायक हैं। कांग्रेस में 58 विधायक करोड़पति हैं। आठ निर्दलीयों में से सात करोड़पति हैं।
सबसे धनी दस विधायक
सिद्धि कुमारी (बीकानेर पूर्व) 102 करोड़
विद्याधर सिंह (फुलेरा) 70 करोड़
रामकेश (गंगापुर) 63 करोड़
कल्पना देवी (लाड़पुरा) 56 करोड़
ताराचंद जैन (उदयपुर) 51 करोड़
रफीक खान (आदर्श नगर) 51 करोड़
अशोक कोठारी (भीलवाड़ा) 45 करोड़
गजेंद्र सिंह (लोहावट) 29 करोड़
अशोक चांदना (हिंडोली) 28 करोड़
चंद्रभान आक्या (चित्तौडगढ़़) 27 करोड़
(*सम्पत्ति- चल+अचल)
वार्षिक घोषित आय: मिर्धा आगे
हरेन्द्र मिर्धा (नागौर) 13 करोड़
दिया कुमारी (विद्याधर नगर) 2 करोड़
देवेंद्र जोशी (सूरसागर) 2 करोड़
कल्पना देवी (लाड़पुरा) 2 करोड़
शांति धारीवाल (कोटा उत्तर) 1 करोड़
लादूलाल (सहाड़ा) 1 करोड़
हरीशचंद्र मीना (देवली-उनियारा) 1 करोड़
विद्याधर सिंह (फुलेरा) 1 करोड़
सुशीला डूडी (नोखा) 1 करोड़
कंवरलाल (अंता) 1 करोड़
(*वार्षिक आय- स्वयं, पत्नी व आश्रित की)
इनके पास कुछ लाख
अभिमन्यु (संगरिया) 1 लाख
नौक्षम चौधरी (कामां) 2 लाख
मनीष यादव (शाहपुरा) 3 लाख
उमेश मीना (आसपुर) 5 लाख
सुभाष मील (खंडेला) 12 लाख
कुलदीप (विराटनगर) 12 लाख
बालक नाथ (तिजारा) 12 लाख
थावरचंद (धरियावद) 13 लाख
रवींद्र भाटी (शिव) 22 लाख
डूंगरराम (सूरतगढ़) 23 लाख
(*सम्पत्ति- चल+अचल)
Published on:
10 Dec 2023 04:40 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
