25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस के चिंतन शिविर में 102 विधायकों के पहुंचने का दावा, विधायक दल की बैठक भी हुई निरस्त

अब सोमवार को सुबह 10 बजे होगी विधायक दल की बैठक, विधानसभा सत्र और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने को लेकर होगी बैठक

2 min read
Google source verification
hotel leela

hotel leela

जयपुर। प्रदेश में 9 फरवरी से शुरू होने वाले राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में एकजुटता दिखाने और विपक्ष के हमलों का करारा जवाब देने के लिए रविवार से कांग्रेस का तीन दिवसीय चिंतन शिविर शुरू हो गया है।

हालांकि रविवार को पहले दिन 50 से 60 विधायक ही होटल पहुंचे थे लेकिन जलदाय मंत्री महेश जोशी का दावा है कि 102 विधायक होटल पहुंचे और तीन से चार विधायक दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। सोमवार को इन विधायकों के भी पहुंचने की बात की जा रही है, जिससे चिंतन शिविर में करीब 106 विधायकों की उपस्थिति रहेगी। हालांकि पहले दिन किसी प्रकार की कोई गतिविधि होटल में नहीं हो पाई।

विधायक दल की बैठक भी हुई निरस्त
इधर रविवार को कांग्रेस के चिंतन शिविर में विधायक दल की बैठक भी होनी थी लेकिन पहले बैठक का समय शाम 6 बजे रखा गया। फिर उसे एक घंटा बढ़ाकर 7 बजे किया गया और उसके बाद रात 9 बजे बैठक का समय निर्धारित किया गया लेकिन रात 9 बजे बैठक स्थगित कर दी गई।

अब यह बैठक सोमवार को सुबह 10 बजे बुलाई गई है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश प्रभारी अजय माकन विधायक दल की बैठक में विधायकों को एकजुटता का पाठ पढ़ाएंगे। साथ ही उनकी शिकायतें भी सुनेंगे।

कल्चरल प्रोग्राम भी हुए रद्द
वहीं भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन के चलते चिंतन शिविर में कवि सम्मेलन और कल्चर प्रोग्राम भी रद्द कर दिए गए हैं। जलदाय मंत्री महेश जोशी का कहना है कि विधायकों के लिए कवि सम्मेलन और कल्चरल प्रोग्राम का कार्यक्रम रखा गया था लेकिन लता मंगेशकर के निधन के चलते उन्हें भी रद्द कर दिया गया है। सोमवार से चिंतन शिविर में तमाम गतिविधि संचालित होंगी।

गौरतलब है कि कांग्रेस, निर्दलीय और सरकार को समर्थन दे रहे विधायकों में इन दिनों असंतोष बढ़ता जा रहा है। विधायकों के असंतोष को कम करने और उनकी नाराजगी को दूर करने के लिए तीन दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश प्रभारी अजय माकन वन टू वन विधायकों से संवाद करके उनकी शिकायतें दूर करने का प्रयास करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग