4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान से आई बड़ी खबर, आज 108 पर करेंगे कॉल तो नहीं मिलेगी एंबुलेंस

108, 102 Emergency Ambulance Service Strike: लंबे समय से आंदोलन की चेतावनी दे रहे एंबुलेंस कर्मचारी आज से हड़ताल पर चले गए है । एंबुलेंस कर्मचारी आज सुबह सुबह 6 बजे से हड़ताल पर चले गए। एंबुलेंस कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से एंबुलेंस सेवा 108, 104 व बेस एंबुलेंस सेवा ठप हो गई । एंबुलेंस कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से करीब 1400 से अधिक ए्बुलेंस क संचालन सीधे तौर पर प्रभावित रहेगा।
less than 1 minute read
Google source verification
जयपुर सहित पूरे राजस्थान में 108 और 104 एंबुलेंस हुई बंद, मरीज हो रहे परेशान

जयपुर सहित पूरे राजस्थान में 108 और 104 एंबुलेंस हुई बंद, मरीज हो रहे परेशान

108, 102 Emergency Ambulance Service Strike : राजस्थान ( Rajasthan news in hindi ) एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि एंबुलेंस सेवा के संचालन के लिए निकाली गई नई निविदा में कर्मचारियों के लिए कुछ भी नहीं दिया गया है। इस कारण प्रदेश के सभी एंबुलेंस कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। कर्मचारी अपनी नौकरी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

ये हैं मुख्य मांगें
- एंबुलेंस सेवा के लिए आरएएस स्तर का अलग से रिसीवर नियुक्त किया जाए
- नई निविदा में वर्तमान कर्मचारियों को कार्यरत रखना सुनिश्चित किया जाए
- नवीन निविदा में कर्मचारियों के लिए वेतनवृद्धि का प्रावधान किया जाए
- कर्मचारियों का काम श्रम कानून के अनुसार आठ घंटे किया जाए
- संविदा कर्मियों के लिए बनाई गई कमेटी में एंबुलेंस कर्मी भी शामिल हो

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी वर्ष 2010 में कांग्रेस सरकार के समय एंबुलेंस संचालन के लिए निकाली गई नई निविदा में कर्मचारियों के लिए कुछ भी नहीं लिखा होने के कारण प्रदेश में 840 एंबुलेंस कर्मचारियों की नौकरी चली गई थी। ऐसे में कर्मचारियों में भय व्याप्त है। वर्ष 2013 व 2016 में एंबुलेंस संचालन के लिए निकाली गई नई निविदा में कर्मचारियों का वेतन व इन्हीं कर्मचारियों को आगे एंबुलेंस सेवा में रखने का प्रावधान लिखा हुआ था, लेकिन इस बार नवीन निविदा में कर्मचारियों के लिए कुछ भी नहीं दिया हुआ है। इस संबंध में एंबुलेंस यूनियन की शनिवार को बैठक हुई। बैठक में हड़ताल करने का निर्णय लिया गया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग