22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

108 Ambulanc : 108 कर्मचारियों की हड़ताल 20 घंटे में खत्म

108 Ambulanc : जयपुर . प्रदेश में शुरू हुई 108 Employees Strike 20 घंटे चलने के बाद समाप्त हो गई। Ambulance Service Provider ने कर्मचारियों को 12 फरवरी तक वेतन देने का भरोसा दिलाया है। Employees की अन्य मांगों का भी जल्द से जल्द समाधान किए जाने का आश्वासन दिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Ambulance

Ambulance

108 Ambulanc : जयपुर . प्रदेश में शुरू हुई 108 कर्मचारियों की हड़ताल ( 108 employees strike ) 20 घंटे चलने के बाद समाप्त हो गई। एंबुलेंस सेवा प्रदाता ( Ambulance Service Provider ) कंपनी ने कर्मचारियों ( Employees ) को 12 फरवरी तक वेतन देने का भरोसा दिलाया है। कर्मचारियों की अन्य मांगों का भी जल्द से जल्द समाधान किए जाने का आश्वासन दिया गया है।


108 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर मंगलवार शाम छह बजे से एंबुलेंस कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू की थी। बुधवार को प्रात: 11:30 बजे एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी जीवीके ईएमआरआई और कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच वार्ता हुई। वार्ता में जीवीके ईएमआरआई कंपनी के स्टेट हेड प्रवीण सावंत, एचआर हेड डॉ. मदन शर्मा व सुमित दत्ता तथा राजस्थान एम्बुलेंस कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों में प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह शेखावत, जयपुर जिलाध्यक्ष कैलाश शर्मा व कर्मचारी नेता सियाराम डोडवाडी उपस्थित थे।


करीद दो घंटे चली वार्ता में कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक सहमती बनी। वार्ता में तय किया गया कि कर्मचारियों को जनवरी माह का वेतर 12 फरवरी तक दे दिया जाएगा। अन्य सात सूत्रीय मांगों के बारे में तय हुआ कि राजस्थान उच्च न्यायालय में लंबित होने के कारण उप पर निर्णय नहीं लिया जा सकता है। न्यायालय का फैसला आते ही लागू कर दिया जाएगा।


सेवा प्रदाता कंपनी से सकारात्मक वार्ता के बाद सभी कर्मचारी काम पर लौट आए हैं और प्रदेश में 108 एंबुलेंस सेवा सुचारू हो गई है। एंबुलेंस कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण प्रदेशभर में मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कर्मचारी अपने निजी वाहनों या फिर ऑटो-टैक्सी करके अस्पताल आए। हड़ताल खत्म होने के बाद जब स्थितियां सामान्य हुई तो मरीजों ने राहत की सांस ली।