6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good News: ऊर्जा क्षेत्र में राजस्थान की बड़ी उपलब्धि, डिस्कॉम्स को मिला गोल्ड अवॉर्ड

PM Kusum Scheme: पीएम कुसुम योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन, राजस्थान बना देश का अग्रणी राज्य। सौर ऊर्जा से किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में मजबूत कदम।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Jan 21, 2026

Rajasthan Discom Gold Award: जयपुर. राजस्थान ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में राजस्थान डिस्कॉम्स को पीएम कुसुम योजना के कंपोनेंट-सी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल द्वारा प्रदान किया गया।

राजस्थान डिस्कॉम्स की चेयरमैन आरती डोगरा ने यह अवॉर्ड मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डिस्कॉम्स के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार किसानों को सौर ऊर्जा और सोलर पंप के माध्यम से सस्ती, स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि इस उपलब्धि से वर्ष 2027 तक किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने के संकल्प को मजबूती मिलेगी। इससे किसानों की सिंचाई लागत घटेगी, आय में वृद्धि होगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। यह पुरस्कार राजस्थान की ऊर्जा नीति की सफलता का प्रमाण है।