16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

108 Ambulance : एंबुलेंस कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल

108 Ambulance : जयपुर . प्रदेश के 108 Ambulance कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर से Strike पर चले गए हैं। Ambulance Workers ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता है तब तक वे हड़ताल पर रहेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
Ambulance service

Ambulance

108 Ambulance : जयपुर . प्रदेश के 108 एंबुलेंस ( 108 Ambulance ) कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर से हड़ताल ( Strike ) पर चले गए हैं। कर्मचारियों ( Ambulance Workers ) ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता है तब तक वे हड़ताल पर रहेंगे।

108 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि एंबुलेंस कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई है। लगातार 20 दिन से आपके वेतन के लिए मिशन निदेशक नरेश कुमार ठकराल व परियोजना निदेशक घनश्याम शर्मा और कंपनी के स्टेट हेड परवीन सावंत व अन्य अधिकारियों से लगातार मिल रहे हैं पर मांगों पर कार्रवाई नहीं हो पाई। ऐसे में जब तक दो माह का वेतन नहीं आता है तब तक सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल का बुधवार को व्यापक असर देखने को मिल सकता है।

एंबुलेंस कर्मचारी दीपावली से पूर्व भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर चुके हैं। उस समय न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद हड़ताल समाप्त हुई थी। न्यायालय ने स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों से कहा था कि वे जल्द से जल्द एंबुलेंस कर्मचारियों से वार्ता कर हड़ताल को खत्म करवाए। मांगों पर कार्रवाई नहीं होने के कारण अब एक बार फिर से एंबुलेंस कर्मचारियों ने हड़ताल का रूख अख्तियार किया है। एंबुलेंस कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।