25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर की बदलेगी तस्वीर: इंफ्रास्ट्रक्चर होगा मजबूत, एक के बाद एक धरातल पर उतरेंगे ये 11 प्रोजेक्ट

आने वाले कुछ वर्षों में गुलाबी नगर इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिहाज से मजबूत दिखाई देने लगेगा। एक के बाद एक 11 प्रोजेक्ट धरातल पर आएंगे। इनमें एलिवेटेड रोड से लेकर ओवरब्रिज शामिल है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 23 Oct 2024, 3:32 PM IST

Jaipur city-5

प्रतीकात्मक फोटो

Jaipur News: जयपुर। आने वाले कुछ वर्षों में गुलाबी नगर इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिहाज से मजबूत दिखाई देने लगेगा। एक के बाद एक 11 प्रोजेक्ट धरातल पर आएंगे। इनमें एलिवेटेड रोड से लेकर ओवरब्रिज शामिल है। इसके अलावा मेट्रो के द्वितीय चरण और रिंग रोड के विस्तार की भी कवायद चल रही है। जेडीए बजट घोषणाओं पर काम कर रहा है। 15 जनवरी के बाद कुछ प्रोजेक्ट धरातल पर भी दिखना शुरू हो जाएंगे।

ट्रैफिक, टोपोग्राफिकल सर्वे और जनरल अरेजमेंट (जीए) ड्रॉइंग में ज्यादातर प्रोजेक्ट को ग्रीन सिग्नल मिल चुका है। जेडीए अधिकारियों की मानें तो अंबेडकर सर्कल से जवाहर सर्कल तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड का ट्रैफिक सर्वे, मृदा परीक्षण और यूटिलिटी सर्वे का काम पूरा हो चुका है। जल्द ही फिजिबिलिटी रिपोर्ट और उसके बाद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाई जाएगी।

कलक्ट्रेट सर्कल पर भूमिगत पार्किंग की बनेगी डीपीआर

हैरिटेज नगर निगम की तीसरी साधारण सभा की बैठक 25 अक्टूबर को सुबह 11:00 बजे झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआइसी) में होगी। बैठक में 13 प्रस्ताव रखे जाएंगे। इनमें कलक्ट्रेट सर्कल पर भूमिगत पार्किंग के लिए डिटेलप्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने और परकोटे में संचालित ई-रिक्शाओं को व्यवस्थित करने का प्रस्ताव भी शामिल है।

वहीं, निगम दिवाली से पहले हर वार्ड में 10-10 अस्थायी सफाईकर्मी 15 दिन के लिए लगाएगा। सफाई कर्मचारियों के लिए निगम मुख्यालय में डिस्पेंसरी और प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोला जाएगा।

ये प्रोजेक्ट भी पाइपलाइन में

पूरी होगी रिंग रोडः उत्तरी रिंग रोड बनाने की कवायद चल रही है। एनएचएआइ ने 107 किमी का प्लान बनाया है। दक्षिणी रिंग रोड पर वाहनों की आवाजाही हो रही है। उत्तरी रिंग रोड़ के बनने से भारी वाहनों की आवाजाही शहर में बंद हो जाएगी।

मेट्रो फेज-2: संशोधित रूट के साथ 33 किमी का ट्रैक होगा। सीतापुरा से सीकर रोड नम्बर-14 तक मेट्रो ले जाने का प्लान है। इस रूट से भीड़ वाले इलाके कवर हो जाएंगे। वहीं मेट्रो फेज-1 के विस्तार से दिल्ली-आगरा व अजमेर हाइवे का जुड़ाव हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: Reet Paper Leak: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50,000 की इनामी दो महिला अरेस्ट, 3 साल से थी फरार


यह भी पढ़ें: दौसा से कांग्रेस का टिकट फाइनल, प्रत्याशी के पास आलाकमान का आया फोन, जश्न में डूबे कार्यकर्ता

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग