4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस की जोरदार टक्कर से टैंकर बंटा दो भागों में, दर्जनभर लोग घायल, 4 की हालत नाजुक, जयपुर रेफर

गंभीर घायलों में टेंकर चालक की हालत ज्यादा ही नाजुक है...
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Jan 28, 2019

accident

जयपुर/रेनवाल।

जयपुर के नजदीक रेनवाल थाने के जोबनेर सर्किल के पास सोमवार को भीषण सडक़ हादसा हो गया। आज सुबह रेनवाल-जयपुर सडक़ मार्ग पर एक बेकाबू निजी बस ने पानी के टैंकर को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें करीब दर्जनभर लोग घायल हो गए। जिनमें 4 गंभीर घायल है। गंभीर घायलों में टेंकर चालक की हालत ज्यादा ही नाजुक है।


टैंकर बंटा दो भागों में
बताया जा रहा है कि बस की जोरदार टक्कर के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग मदद को दौड़ पड़े। लोगों ने घायलों को रेनवाल अस्पताल पहुंचाया। जहां से 4 घायलों को जयपुर रेफर कर दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि टैंकर ट्रैक्टर से अलग हो गया और दो भागों में बंट गए।


वहीं दूसरी ओर... कार, टैम्पो और मोटरसाइकिल के बीच भीषण भिड़ंत में मां-बेटे सहित चार जनों की मौत

बांसवाड़ा में उदयपुर रोड स्थित मोरडी मिल के पास रविवार को कार, टैम्पो और मोटरसाइकिल के बीच भीषण भिड़ंत में मां-बेटे सहित चार जनों की मौत हो गई और सात जने घायल हो गए। घायलों को महात्मा गांधी चिकित्सालय में पहुंचाया गया। इनमें से दो जनों की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें उदयपुर रैफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार हादसा दोपहर करीब दो बजे हुआ। सलूम्बर निवासी जाहिद पुत्र रहीम बेग व उसके परिवार के कुछ लोगा कार में सवार होकर बांसवाड़ा आ रहे थे तभी मोरड़ी के पास बांसवाड़ा से मोरड़ी की तरफ जा रहे टैम्पो को चपेट में लिया और उसके बाद टैम्पो के पीछे चल रही बाइक को चपेट मे लेते हुए कार सडक़ किनारे उतर गई। हादसे में बाइक सवार गनोड़ा (बांसवाड़ा) के गुंदीवाली रेड मोटागांव निवासी शंकर (40) पुत्र खानिया राठोर, सीता (40) पत्नी कांतिलाल तथा उसका दस वर्षीय बेटा शैलेश तथा कार सवार उदयपुर जिले के सलूंबर निवासी जाहिद की मौत हो गई। शंकर और सीता ने मौके पर ही मृत्यु हो गई और जाहिद व शैलेष ने अस्पताल में दमतोड़ा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग