10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aaj Ka Panchang सौंदर्य प्रसाधन, कंप्यूटर व सॉफ़्टवेयर, विमान व ग्लाइडिंग आदि से संबंधित कार्य सफल होने का दिन

आज कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी अपराह्न 02 बजकर 18 मिनट तक रहेगी, इसके बाद अमावस्या तिथि प्रारंभ हो जाएगी. इस तरह आज रूप चौदस और दीपावली दोनों पर्व मनाए जाएंगे. ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज रात्रि 08 बजकर 9 मिनट तक स्वाती नक्षत्र तत्पश्चात् विशाखा नक्षत्र रहेगा.
2 min read
Google source verification
14 november 2020 Ka Panchang Panchang14 november 2020 Shubmuhurat

14 november 2020 Ka Panchang Panchang14 november 2020 Shubmuhurat

जयपुर. आज कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी अपराह्न 02 बजकर 18 मिनट तक रहेगी, इसके बाद अमावस्या तिथि प्रारंभ हो जाएगी. इस तरह आज रूप चौदस और दीपावली दोनों पर्व मनाए जाएंगे. ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज रात्रि 08 बजकर 9 मिनट तक स्वाती नक्षत्र तत्पश्चात् विशाखा नक्षत्र रहेगा.

आज सौंदर्य प्रसाधन, कंप्यूटर व सॉफ़्टवेयर, शिक्षक, मनोविज्ञान, वकील-न्यायाधीश, खोजी-अन्वेषक, व्यापारी, खिलाड़ी, सरकारी सेवा, परिवहन, समाचार वाचन, मंच संचालन, विमान उद्योग व ग्लाइडिंग आदि कार्य सफल हो सकते हैं। आज मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, श्रीगणेश, कुबेरदेवजी के साथ शन‍िदेव की भी उपासना करें और जरूरतमंदों को यथाशक्ति दान दें।

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 23 शक संवत 1942
कार्तिक कृष्ण चर्तुदशी शनिवार विक्रम संवत 2077।
सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 29, रवि उल्लावल 27, हिजरी 1442।
चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।
सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतः।
चर्तुदशी तिथि अपराह्न 02 बजकर 18 मिनट तक उपरांत अमावस्या तिथि का आरंभ
स्वाति नक्षत्र रात्रि 08 बजकर 9 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ
आयुष्मान योग प्रातः 07 बजकर 30 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ।
शकुनि करण अपराह्न 02 बजकर 18 मिनट तक उपरांत नाग करण का आरंभ।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज के व्रत त्योहार- नरक-चतुर्दशी, रूप चौदस, श्री महालक्ष्मी पूजन कुबेर-पूजा।

आज के शुभ मुहूर्तः
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 36 मिनट तक रहेगा।
गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 17 मिनट से 05 बजकर 41 मिनट तक।
अमृत काल दोपहर 12 बजकर 26 मिनट से 01 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।
सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06 बजकर 43 मिनट से शाम 08 बजकर 09 मिनट तक।
निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक।

आज के अशुभ मुहूर्तः
गुलिक काल सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
राहुकाल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।
यमगंड दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग