14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

14 पाक विस्थापितों को मिली भारत की नागरिकता

जयपुर जिला कलक्ट्रेट में बुधवार को 82 वर्षीय नानकराम की आंखें उस वक्त छलक आईं, जब कई वर्षों के इंतजार के बाद उन्हें भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने इस दौरान 14 पाक विस्थापितों को नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Jul 05, 2023

14 पाक विस्थापितों को मिली भारत की नागरिकता

14 पाक विस्थापितों को मिली भारत की नागरिकता


जयपुर @ पत्रिका. जयपुर जिला कलक्ट्रेट में बुधवार को 82 वर्षीय नानकराम की आंखें उस वक्त छलक आईं, जब कई वर्षों के इंतजार के बाद उन्हें भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने इस दौरान 14 पाक विस्थापितों को नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे। इनमें कमल कुमार (52), सुनीता बाई (52), महेश कुमार (51), सती बाई (71), मीना (45), हेमलता (45), नख्ता राम (65), पृथ्वीराज (41) और साईबी देवी (63) आदि को भारतीय नागरिकता प्रमाण-पत्र की सौगात मिली।

साथ ही, नागरिकता प्रमाण-पत्र मिलने के बाद महेश कुमार ने जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि आज कई सालों का लंबा इंतजार खत्म हुआ है और आज हम फक्र के साथ कह सकते हैं कि हम भारतीय हैं। वहीं, पृथ्वीराज ने कहा कि घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। नागरिकता का प्रमाण नहीं होने के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ भी उन्हें नहीं मिल पा रहा था लेकिन अब भारतीय नागरिकता मिलने के बाद ना केवल उन्हें पहचान मिली है बल्कि अब सरकारी योजनाओं की मदद से वे अपने परिवार का भरण-पोषण बेहतर तरीके से कर पाएंगे।

इस मौके पर जिला कलक्टर ने भारतीय नागरिकता हासिल करने वाले सभी पाक विस्थापितों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि जिला प्रशासन नागरिकता के आवेदनों पर प्राथमिकता से नियमानुसार कार्यवाही कर प्रमाण-पत्र जारी करता है ताकि आवेदक किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (दक्षिण) मोहम्मद अबूबक्र भी मौजूद रहे।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग