scriptIndian Railway: राजस्थान में आज से इन 16 ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव | 16 train timings changed | Patrika News
जयपुर

Indian Railway: राजस्थान में आज से इन 16 ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव

रेलवे विभाग ने 16 रेल सेवाओं के मार्ग के स्ट्रेशनों के समय में परिवर्तन किया है।

जयपुरJul 08, 2023 / 12:47 pm

Manish Chaturvedi

Track water filled at Salaiya station, dozens of trains affected

Track water filled at Salaiya station, dozens of trains affected

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान को एक ओर से वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी है। सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार दोपहर को जोधपुर रेलवे स्टेशन से साबरमती के लिए रवाना हुई। वहीं इस वंदे भारत ट्रेन के बाद रेलवे विभाग ने 16 रेल सेवाओं के मार्ग के स्ट्रेशनों के समय में परिवर्तन किया है। रेलवे विभाग की ओर से शनिवार को समय बदलाव के आदेश जारी किए गए है। वहीं वंदे भारत ट्रेन 9 जुलाई से अपने रेगुलर रूट पर दौड़ेगी। सप्ताह में 6 दिन यात्री इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे। वंदे भारत ट्रेन जोधपुर से साबरमती के बीच 6 घंटे लेगी।

रेलवे की ओर से वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन से 16 रेलसेवाओं के मार्ग के स्टेशनों के समय में परिवर्तन किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण रेलसेवाओं का स्टेशनों पर संचालन समय में बदलाव किया गया है। इनके अलावा अन्य रेलसेवाओं के अन्य स्टेशनों के संचालन समय व ठहराव यथावत रहेंगे।

आज से इन 16 ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव..

1. गाडी संख्या 22663, चैन्नई एग्मोर-जोधपुर रेलसेवा 08.07.23 से चैन्नई एग्मोर से प्रस्थान करेगी, जोधपुर स्टेशन पर परिवर्तित समय 08.30 बजे आगमन करेगी।

2. गाडी संख्या 19055, वलसाड-जोधपुर रेलसेवा 11.07.23 से वलसाड से प्रस्थान करेगी, लूनी स्टेशन पर परिवर्तित समय 07.31 बजे आगमन व 07.33 बजे प्रस्थान कर जोधपुर स्टेशन पर परिवर्तित समय 08.30 बजे आगमन करेगी।

3. गाडी संख्या 22737, सिकन्दराबाद-हिसार रेलसेवा 11.07.23 से सिकन्दराबाद से प्रस्थान करेगी, जोधपुर स्टेशन पर परिवर्तित समय 08.00 बजे आगमन व 08.15 बजे प्रस्थान कर, मेडता रोड स्टेशन पर परिवर्तित समय 09.40 बजे आगमन व 09.45 बजे प्रस्थान कर, नागौर स्टेशन पर परिवर्तित समय 10.22 बजे आगमन व 10.27 बजे प्रस्थान कर, नौखा स्टेशन पर परिवर्तित समय 11.02 बजे आगमन व 11.04 बजे प्रस्थान कर, बीकानेर स्टेशन पर परिवतित समय 12.50 बजे आगमन व 13.15 बजे प्रस्थान करेगी।

4. गाडी संख्या 17623, नान्देड़-श्रीगंगानगर रेलसेवा 13.07.23 से नान्देड से प्रस्थान करेगी, पाली मारवाड़ स्टेशन पर परिवर्तित समय 07.17 बजे आगमन व 07.22 बजे प्रस्थान कर, जोधपुर स्टेशन पर परिवर्तित समय 08.45 बजे आगमन व 09.00 बजे प्रस्थान कर, मेडता रोड स्टेशन पर परिवर्तित समय 10.32 बजे आगमन व 10.37 बजे प्रस्थान करेगी।

5. गाडी संख्या 22484, गांधीधाम-जोधपुर रेलसेवा 09.07.23 से गांधीधाम से प्रस्थान करेगी, जोधपुर स्टेशन पर परिवर्तित समय 08.40 बजे आगमन करेगी।

6. गाडी संख्या 04840, बाडमेर-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा 08.07.23 से बाड़मेर से प्रस्थान करेगी, जोधपुर स्टेशन पर परिवर्तित 08.50 बजे आगमन करेगी।

7. गाडी संख्या 19224, जम्मूतवी-अहमदाबाद एक्सप्रेस रेलसेवा 08.07.23 से जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी, मारवाड़ जं. स्टेशन पर परिवर्तित समय 07.30 बजे आगमन व 07.35 बजे प्रस्थान कर, फालना स्टेशन पर 08.25 बजे आगमन व 08.27 बजे प्रस्थान कर, पिंडवाडा स्टेशन पर परिवर्तित समय 09.06 बजे आगमन व 09.08 बजे प्रस्थान कर, आबूरोड स्टेशन पर परिवर्तित समय 09.45 बजे आगमन व 09.55 बजे प्रस्थान कर, पालनपुर स्टेशन पर परिवर्तित समय 10.50 बजे आगमन व 10.52 बजे प्रस्थान करेगी।

8. गाडी संख्या 16312, कोचुवेली-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा 08.07.23 से कोचुवेली से प्रस्थान करेगी, पालनपुर स्टेशन पर परिवर्तित समय 10.35 बजे आगमन व 10.37 बजे प्रस्थान कर, आबूरोड स्टेशन पर परिवर्तित समय 11.20 बजे आगमन व 11.30 बजे प्रस्थान कर, फालना स्टेशन पर 12.39 बजे आगमन व 12.41 बजे प्रस्थान कर, मारवाड़ जं. स्टेशन पर 13.40 बजे आगमन व 13.45 बजे प्रस्थान करेगी।

9. गाडी संख्या 19411, साबरमती-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस रेलसेवा 09.07.23 से साबरमती से प्रस्थान करेगी, पालनपुर स्टेशन पर परिवर्तित समय 12.25 बजे आगमन व 12.27 बजे प्रस्थान करेगी।

10. गाडी संख्या 19107, भावनगर टर्मिनल-उधमपुर एक्सप्रेस रेलसेवा 09.07.23 से भावनगर टर्मिनल से प्रस्थान करेगी, पालनपुर स्टेशन पर परिवर्तित समय 12.48 बजे आगमन व 12.50 बजे प्रस्थान करेगी।

11. गाडी संख्या 09437, महेसाना-आबूरोड एक्सप्रेस रेलसेवा 09.07.23 से महेसाना से प्रस्थान करेगी, पालनपुर स्टेशन पर परिवर्तित समय 19.53 बजे आगमन व 19.55 बजे प्रस्थान करेगी।

12. गाडी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस रेलसेवा 08.07.23 से श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी, मारवाड जं. स्टेशन पर परिवर्तित समय 14.10 बजे आगमन व 14.15 बजे प्रस्थान कर, पालनपुर स्टेशन पर परिवर्तित समय 17.50 बजे आगमन व 17.55 बजे प्रस्थान करेगी।

13. गाडी संख्या 12547, आगराकैंट-साबरमती एक्सप्रेस
रेलसेवा 10.07.23 से आगराकैंट से प्रस्थान करेगी, साबरमती स्टेशन पर परिवर्तित समय 12.20 बजे आगमन करेगी।

14. गाडी संख्या 22547, ग्वालियर- साबरमती एक्सप्रेस रेलसेवा 08.07.23 से ग्वालियर से प्रस्थान करेगी, साबरमती स्टेशन पर परिवर्तित समय 12.20 बजे आगमन करेगी।

15. गाडी संख्या 19409, अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस रेलसेवा 13.07.23 से अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी, पालनपुर स्टेशन पर परिवर्तित समय 12.48 बजे आगमन व 12.50 बजे प्रस्थान करेगी।

16. गाडी संख्या 19401, अहमदाबाद-लखनऊ एक्सप्रेस रेलसेवा 10.07.23 से अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी, पालनपुर स्टेशन पर परिवर्तित समय 12.48 बजे आगमन व 12.50 बजे प्रस्थान करेगी।

Hindi News/ Jaipur / Indian Railway: राजस्थान में आज से इन 16 ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव

ट्रेंडिंग वीडियो