4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

17 July : राजस्थान में 80 रुपए किलो टमाटर से लेकर विपक्षी दलों की संयुक्त बैठक तक, जानें आज की बड़ी और काम की खबरें

17 July Top and Latest News : राजस्थान में 80 रुपए किलो टमाटर से लेकर विपक्षी दलों की संयुक्त बैठक तक, जानें आज की बड़ी और काम की खबरें

4 min read
Google source verification
17 July top and latest news 80 Rs kilo tomato anti modi party meeting

सुविचार
"धन गंवाने से ज्यादा दुःख वक्त को गंवाने में होना चाहिए, क्यूंकि धन तो वापस आ सकता है पर जो वक्त निकल जाए वो वापस लौटकर कभी नहीं आता, इसलिए कहा गया है सबसे ज़्यादा कीमती कुछ है, तो वो वक्त ही है.

आज क्या खास

- राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे प्रश्नकाल से होगी शुरू, तीन लंबित विधेयकों पर होगी चर्चा, एक विधेयक सदन में होगा पेश, हंगामे के आसार
- संयुक्त संविदा मुक्ति मोर्चा की ओर से नियमित करने की मांग को लेकर आज किया जाएगा राजस्थान विधानसभा का घेराव
- आरपीएसी में स्कूप लेक्चरर भूगोल के 793 पदों के लिए काउंसलिंग आज से
- राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पूरक परीक्षाओं के लिए शुल्क जमा कराने का आज अंतिम दिन
- केंद्र सरकार का उपभोक्ता मामलात विभाग आज से जयपुर और कोटा में 80 रुपए किलो के रियायती दर से बेचेगी टमाटर
- बीकानेर-दादर और बाड़मेर ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेनों का देशनोक स्टेशन पर ठहरा आज से
- सीबीएससी की पूरक परीक्षाएं आज से, देशभऱ में 2 लाख 60 हजार से ज्यादा विद्यार्थी बैठेंगे
- कांग्रेस द्वारा बुलाई गई दो दिवसीय विपक्षी एकता बैठक आज से बेंगलुरु में होगी शुरु, करीब 24 राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना
- दिल्ली में यमुना से सटे इलाकों के स्कूल आज और कल बंद रहेंगे
-महाराष्ट्र विधान सभा का सत्र आज से होगा शुरू
- विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर आज बैंकॉक में बिम्सटेक विदेश मंत्रियों के रिट्रीट में होंगे शामिल, संगठन को मजबूत करने के तरीकों पर होगी चर्चा
- मंगोलिया के उलानबटोर में आज से 31 जुलाई तक चलेगा भारत-मंगोलिया सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास 'नोमेडिक एलिफेंट', भारतीय सेना के 43 जवानों की टुकड़ी हो रही शामिल
- G20 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की दो दिवसीय बैठक गुजरात के गांधीनगर में होगी शुरू
- नीति आयोग उपाध्यक्ष सुमन बेरी आज नई दिल्ली स्थित नीति आयोग में करेंगे ''राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक: एक प्रगति समीक्षा 2023'' को लॉन्च
- संयुक्त किसान मोर्चा आज सम्पूर्ण हरियाणा में राज्य सरकार का जताएगा विरोध, प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा सुनिश्चित करने की मांग
- महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक की ज़मानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को दी गई है चुनौती
- दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरसी) के अध्यक्ष की नियुक्ति से संबंधित दिल्ली सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
- बिलकिस बानो के सामूहिक बलात्कार और 7 लोगों की हत्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, सभी 11 दोषियों को रिहा किए जाने को दी गई है चुनौती
- उत्तर प्रदेश सरकार आज से 'सड़क सुरक्षा पखवाड़ा' अभियान कर रही शुरू, दूसरी बार बिना हेलमेट पहने कार्यालय पहुंचने पर राज्य कर्मचारी की अनुपस्थित होगी दर्ज
- श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन आज, गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में हो रहा है मैच
- विश्व तीरंदाजी पैरा चैंपियनशिप चेक गणराज्य के पिल्सेन में आज से हो रही शुरू
- सावन माह का दूसरा सोमवार आज, हरियाली अमावस्या और सोमवती अमावस्या के रुप में मनाया जा रहा पर्व, शिव मंदिरों में भक्त कर रहे भोले बाबा की आराधना
- 10वीं और 12वीं कक्षा में 70 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले जयपुर जिले के विद्यार्थियों को पत्रिका इग्नाइटर्स सम्मान के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की आज अंतिम तिथि

खबरें आपके काम की

- आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई, समय सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी
- जयपुर और कोटा में आज से केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के विभाग की ओर से 80 रुपए किलो की दर से बेचे जाएंगे टमाटर
- बूंदी के रामगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघिन आरटीवी- 2 के साथ नजर आए तीन शावक
- भारी बारिश के कारण रद्द की गई उत्तर रेलवे की आठ ट्रेनों का संचालन बहाल
- नागौर जिले के लाडनूं से विधायक रहे मनोहर सिंह के निधन
- चित्तौड़गढ़ के पारसोली थाने से अफीम तस्करी का आरोपी हिरासत से फरार, तलाश जारी
- जोधपुर प्रदूषण निवारण ट्रस्ट में करोड़ों का घोटाला उजागर, दो ट्रस्टी, कोषाध्यक्ष समेत 8 कंपनियों पर आरोप
- समान नागरिक संहिता पर जनता के सुझाव की तारीख 28 जुलाई तक बढ़ी
- अयोध्या में विवादित ढांचे की एवज में सरकारी की ओर से आवंटित जमीन पर इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ट्रस्ट अस्पताल से पहले बनाएगा मस्जिद
- उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में मोबाइल फोन ले जाने पर लगी रोक
- भारत के महत्वाकांक्षी चंद्रयान मिशन- 3 की कक्षा में सुधार, दूसरा मैनुवर पूरा
- भारत और नेपाल के बीच बीजलपुर-कुर्था रेल खंड शुरू, बढ़ेगा पर्यटन और कारोबार
- इटली में छुट्टियां मनाने गए हजारों भारतीय एयरपोर्ट कर्मचारियों और पायलट्स की हड़ताल के कारण हवाई अड्डों पर अटके
- लखनऊ में यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संदिग्ध आतंकी रईस को किया गिरफ्तार
- केदारनाथ और मुंबई जैसी बाढ़ त्रासदी से पहले चेताएगा सुपर कंप्यूटर, नेशनल सेंटर फॉर मीडियम रेंज वेदर फोरकास्टिंग में मार्च 2024 तक शुरू होने के आसार
- अमरीका के अलास्का में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकम्प, सुनामी की चेतावनी
- विम्बल़डन टेनिस में महिला की तरह इस बार पुरुष एकल में भी मिला नया चैम्पियन, स्पेनिश खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज ने दिग्गज नोवाक जोकोविच को हरा कर जीता खिताब
- एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के आखिरी दिन भारतीय खिलाड़ियों ने जीते 8 रजत व चार कांस्य, भारत 6 स्वर्ण समेत 27 पदकों के साथ जापान व चीन के बाद तीसरे स्थान पर
- राजस्थान में मानसून फिर से हुआ सक्रिय, आधे राज्य में गरजे बरसे मेघ, अलवर में 5 इंच बरसात

- राजस्थान के 20 राजकीय संस्कृत महाविद्यालयों में होगा 200 पदों का सृजन
- राजस्थान हाउसिंग बोर्ड में 258 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 18 अगस्त
- वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया में ग्रुप ए के 553 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 अगस्त
- बनारस हिंदू विवि में 307 शैक्षणिक पदों के लिए 31 जुलाई शाम 5 बजे तक मांगे ऑनलाइन आवेदन
- एम्स नागपुर में फैकल्टी के 58 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23 जुलाई
- राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की संगणक के 583 पदों फर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 10 अगस्त
- यूपीएसएसएससी की ऑडिटर, असिस्टेंट अकाउंटेट के 530 पदों भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 1 अगस्त
- तमिलनाडु मेडिकल रिक्रूटमेंट की हेल्थ इंस्पेक्टर के 1066 पदों भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 31 जुलाई