5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में अकेला पाकर पड़ोसी ने कर डाला युवती से दुष्कर्म, दोस्त की मदद से बार-बार करता रहा ये गंदा काम

जितेंद्र यहीं तक नहीं रूका और उसने युवती के डर का फायदा उठाकर लम्बे समय तक उसका देहशोषण करता रहा...
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

May 30, 2018

Rape

Rape in Kanpur Dehat

जयपुर। युवती को घर पर अकेली पाकर पड़ोसी की नियत डोल गई। घर में घुसकर पड़ोसी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और घटना के बारें में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपित लम्बे समय तक उसका देहशोषण करता रहा। आरोपित द्वारा लगातार प्रताडि़त किए जाने से परेशान होकर पीडि़़ता ने पुलिस की शरण ली। जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार शंकर विहार निवासी 19 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया कि पड़ोस में रहने वाला जितेंद्र एक दिन उसे घर पर अकेला पाकर अंदर घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने घटना के बारें में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

दोस्त की मदद से लम्बे समय तक करता रहा देहशोषण
जितेंद्र यहीं तक नहीं रूका और उसने युवती के डर का फायदा उठाकर लम्बे समय तक उसका देहशोषण करता रहा। इस दौरान आरोपित ने युवती को परेशान करने के लिए एक दोस्त की भी मदद ली थी।

मानसिक तनाव झेलने के बाद पीडि़ता ने ली पुलिस की शरण
लम्बे समय तक मानसिक तनाव झेलने के बाद युवती ने परिजनों को आपबीती बताई। इस पर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। आरोपित जितेंद्र यहां पर रहकर पढ़ाई कर रहा था।

वहीं इधर... गुप्तांग काटकर जबरन किन्नर बनाया
बीकानेर के भीनासर इलाके से जहर खाकर मंगलवार शाम पीबीएम अस्पताल में पहुंचे युवक ने सनसनीखेज खुलासा किया है। युवक का आरोप है कि करीब एक साल पहले उसका गुप्तांग काटकर जबरन किन्नर बना दिया गया। जिससे तनाव में रहने लगा और जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक के इस तरह के खुलासे के बाद किन्नर के हाव-भाव वाले कुछ और युवक भी पीबीएम अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने भी ऐसी ही घटना का शिकार हुए होने के आरोप लगा दिए। पीडि़त युवकों ने खुलासा किया कि बीकानेर में एक गिरोह सक्रिय है। जो नाचने-गाने के नाम पर किशोरों को बरगलाकर नजदीकी बढ़ाते है और फिर मौका पाकर उन्हें बेहोश कर गुप्तांग काट देते है। दो थानों की पुलिस पहुंची मामले की गंभीरता को देखते हुए सूचना पाते ही नयाशहर और गंगाशहर पुलिस अस्पताल पहुंच गई।