
Eclipse 2023
Eclipse in 2023 : ज्योतिषीय गणना के अनुसार साल 2023 में कुल मिलाकर 4 ग्रहण लगेंगे। दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे। वर्ष 2023 का पहला सूर्यग्रहण 20 अप्रेल को पड़ेगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।
वर्ष का दूसरा ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा, जो पांच मई को लगेगा। यह ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण होने से सूतक काल मान्य नहीं होगा। तीसरा और वर्ष का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को होगा लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देने से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।
चौथा ग्रहण 28 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण होगा। ग्रहण भारत में दिखाई देगा और इसका सूतक काल शाम पांच बजे से शुरू हो जाएगा। चार में से सिर्फ एक ही ग्रहण भारत में दिखेगा और मान्य होगा। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2023 में चार ग्रहण लगेंगे लेकिन हिंदू कैलेंडर के अनुसार विक्रम संवत 2080 में 6 ग्रहण लगेंगे। यह 6 ग्रहण 20 अप्रैल, 5 मई, 14 अक्टूबर, 29 अक्टूबर 2023 और 25 मार्च 2024 एवं 8 अप्रैल 2024 को लगेंगे।
28 अक्टूबर को आखिरी चंद्र ग्रहण
भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर की रात में होगा। ये आंशिक चंद्र ग्रहण भारत के कई हिस्सों में दिखेगा। इस दिन शरद पूर्णिमा रहेगी। ये चंद्र ग्रहण रात 1.05 पर शुरू होगा और रात 02.24 पर खत्म होगा। इस तरह करीब 1 घंटे 19 मिनट तक ये ग्रहण रहेगा। ये चंद्र ग्रहण भारत के साथ ही एशिया के कई देशों सहित यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी-दक्षिणी अफ्रीका, आर्कटिक, अंटार्कटिका, प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागर में दिखेगा। इसका सूतक काल शाम 5 बजे से शुरू हो जाएगा।
Published on:
29 Jan 2023 09:37 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
