इधर, जयपुर के निकटवर्ती चौमूं में आज सुबह सारांश करियर इंस्टिट्यूट की बस निर्माणाधीन पुलिया में घुस गई। हादसे में एक शिक्षक ने दम तोड़ दिया। वहीं, 15 बच्चे घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां से कुछ बच्चों को छुट्टी दे दी गई। वहीं, कई बच्चों का इलाज जारी है।