108 एबुलेंस के पायलट बनवारीलाल व ईएमटी धर्मराज मौके से चारों घायलों को उठाकर एबुलेंस से उपचार के लिए नैनवां उपजिला चिकित्सालय लेकर आए, जिनमें से एक घायल रामसहाय को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के दोनों घायल पुत्रों व दूसरी बाइक सवार घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नगरफोर्ट थानाधिकारी घासीलाल मीणा उपजिला चिकित्सालय पहुंचे और मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली।