सूचना पर पुलिस उप अधीक्षक उमेश गुप्ता एवं नायब तहसीलदार झुंडाराम कुड़ी भी अस्पताल पहुंचे। हादसे के बाद किशोरपुरा एवं रायपुर जागीर में मातम छा गया। इधर यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, सांसद अमराराम, पूर्व विधायक दीपेंद्रसिंह शेखावत, प्रधान शंकरलाल यादव आदि ने हादसे पर शोक जताया है। इस मामले में नायब तहसीलदार झुंडाराम कुड़ी का कहना है कि यदि दोनों बच्चों के परिवार खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल है तो उनके परिजनों को पांच लाख रुपए की सहायता मिल जाएगी।