30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले दिन 7 विदेशी समेत 214 पर्यटक पहुंचे

- पर्यटन स्थल लाइव  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Ankit Dhaka

•

Updated: 2 Jun 2020, 6:24 PM IST

hawamahl.jpg


जयपुर। करीब ढाई महीने बाद मंगलवार को पर्यटकों के लिए राजधानी के पर्यटन स्थल खुले। पहले ही दिन 214 पर्यटक विभिन्न पर्यटन स्थलं पर पहुंचे। इनमें सात विदेशी पर्यटक भी शामिल थे। सबसे ज्यादा पर्यटक आमेर देखने पहुंचे। यहां करीब 82 पर्यटक आए। वहीं हवामहल में 43, जंतर-मंतर में 23, अल्बर्ट हॉल में 27, नाहरगढ़ में 32, सिसोदिया रानी के बाग में 3 व इसरलाट में चार पर्यटक पहुंचे। जबकि चार विदेशी पर्यटक जंतर-मंतर, 2 नाहरगढ़ व एक अल्बर्ट हॉल देखने पहुंचे। पहले दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही पर्यटन स्थल खुले रहे। इस दौरान कोरोना से बचाव का ध्यान रखा गया। बगैर मास्क किसी को भी प्रवेश नहीं दिया गया। अब बुधवार को पर्यटन स्थल बंद रहेंगे, गुरुवार को फिर से खुलेंगे।
जयपुर के बाद अलवर में आए सर्वाधिक पर्यटक
जयपुर के बाद सबसे ज्यादा पर्यटक अलवर में आए। यहां 165 पर्यटक विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पहुंचे। वहीं अजमेर में 33, उदयपुर में 1, चित्तौडगढ़ में 26, पाली में 11, कोटा में 13, झालावाड़ में 13 पर्यटक राजकीय संग्रहालयों को देखने आए।