23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में किसानों का 2177 करोड़ का कर्जमाफ

राजस्थान में किसानों का 2177 करोड़ का कर्जमाफ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Ashish Sharma

•

Updated: 12 Jul 2018, 9:25 PM IST

cooperative

राजस्थान में किसानों का 2177 करोड़ का कर्जमाफ

जयपुर

सरकार की ओर से ऋणमाफी योजना के तहत लगाए जा रहे शिविरों में अब तक 7 लाख से अधिक किसानों को राहत मिल चुकी है। इन शिविरों में किसानों का 2177 करोड़ रुपए का ऋणमाफ करके उन्हें ऋणमाफी प्रमाण पत्र दिए जा चुके हैं। सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक ने बताया कि ऋणमाफी योजना के तहत 4 जून शिविर लगना शुरू हुए थे। अब तक 3 हजार 185 ऋणमाफी शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। इन शिविरों के माध्यम से सहकारी बैंकों से जुड़े 7 लाख 42 हजार 755 किसानों को 2177.46 करोड़ रुपए के ऋणमाफी प्रमाण पत्र वितरित किए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक 13.46 लाख किसानों के 4175.47 करोड़ रुपए से अधिक के ऋणमाफी प्रमाण पत्र तैयार किए जा चुके हैं। ऋणमाफी के साथ ही किसानों के खरीफ सीजन में लगातार फसली ऋण का वितरण भी किया जा रहा है। इसके तहत 11 जुलाई तक 5 हजार 395 करोड़ रुपए का फसली ऋण बांटा जा चुका है। 13 एवं 14 जुलाई को 216 ग्राम सेवा सहकारी समितियों में 197 शिविरों आयोजित किए जाएंगे। आपकाे बता दें कि सरकार ने इस साल अपनी बजट घाेषणा में किसानाें की ऋणमाफी की घाेषणा की थी। राज्य में करीब २७ लाखाें किसानाें काे आठ हजार कराेड़ रुपए का ऋण माफ किया जाना है।
किसानों का बनेगा आधार कार्ड
सहकारिता विभाग ऋणमाफी योजना के तहत इससे लाभान्वित होने वाले किसानों का आधार कार्ड बनवाएगा। विभाग ऐसे किसानों के आधार कार्ड बनवाएगा जिनके आधार कार्ड अभी तक नहीं बने हुए हैं। रजिस्ट्रार सहकारिता राजन विशाल ने बताया कि किसानों को चिन्हित कर पंचायत समिति मुख्यालय पर उनके कार्ड बनवाए जाएंगे। रजिस्ट्रार विशाल ने गुरूवार को अपेक्स बैंक के सभागार में केन्द्रीय सहकारी बैंकों के प्रबंध निदेशकों की बैठक लेते हुए इस संबंध में दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अब तक 21.95 लाख किसानों का डेटा वेलिडेशन कर अपलोड किया जा चुका है। बाकी किसानों का डाटा 20 जुलाई तक आवश्यक रूप से अपलोड कर लिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग