
Rajasthan Assembly (Patrika Photo)
10 percent reservation: जयपुर. विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू (डीएनटी) आदिम समुदाय के बुनियादी और संवैधानिक अधिकारों की मांग को लेकर लोक सुराज संगठन ने बुधवार को विधानसभा का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन ने 21 सूत्रीय मांगपत्र के माध्यम से अलग से 10 फीसदी आरक्षण, हर परिवार को कृषि भूमि, आर्थिक सशक्तीकरण और नागरिक आय अधिकार जैसी प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं। बड़ी संख्या में समुदाय के लोगों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने इसमें भाग लेकर एकजुटता दिखाई।
लोक सुराज के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल केसावत ने कहा कि डीएनटी समाज वर्षों से सामाजिक उपेक्षा और आर्थिक वंचना का सामना कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकारें अब तक इन मांगों पर ठोस कदम नहीं उठा सकी हैं। सरकार को 26 जून तक का अल्टीमेटम देते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर जयपुर में महापड़ाव और प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
इससे पहले शहीद स्मारक से जुलूस निकालकर कार्यकर्ता विधानसभा की ओर बढ़े। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री ओटाराम देवासी को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में अंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया, आदिवासी विकास परिषद सहित कई संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
Updated on:
12 Feb 2026 10:14 am
Published on:
12 Feb 2026 10:14 am
