
27 october 2020 Ka Panchang Panchang 27 october 2020
जयपुर. आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि एकादशी सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक रहेगी, इसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि मंगलवार को पूरे दिन ध्रुव योग रहेगा। आज सुबह 6 बजकर 37 मिनट से सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक कुमार योग रहेगा।
आज पूरा दिन पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसमें सेना, शल्य चिकित्सा, लेखक, पुरोहित, नेता, मनोविश्लेषक,हथियार निर्माण, वैल्डिंग, लोहार, सुनार, औषधि निर्माण से जुड़े कार्य सफल हो सकते हैं. आज विष्णुजी के साथ हनुमानजी की पूजा करें और जरूरतमंदों को दान दें।
आज का पंचांग
राष्ट्रीय मिति कार्तिक 05 शक संवत 1942
आश्विन शुक्ल एकादशी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2077।
सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 11, रवि-उल्लावल 09, हिजरी 1442 ।
सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु।
एकादशी तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 47 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ।
पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र सूर्योदय से अगले दिन प्रातः 09 बजकर 11 मिनट तक
ध्रुव योग अर्द्धरात्रोत्तर 01 बजकर 07 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ।
विष्टि करण पूर्वाह्न 10 बजकर 47 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ।
चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 31 मिनट तक कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।
दिशाशूल: उत्तर।
आज के शुभ मुहूर्तः
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 56 मिनट से 02 बजकर 41 मिनट तक ।
निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक।
गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 29 मिनट से 05 बजकर 53 मिनट तक।
अमृतकाल रात को 12 बजकर 20 मिनट से 2 बजकर 06 मिनट तक रहेगा।
आज के अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक।
गुलिक काल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।
यमगंड सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
Updated on:
27 Oct 2020 07:58 am
Published on:
27 Oct 2020 07:58 am
