5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

पधारो म्हारे देश: जयपुर स्थापना दिवस पर स्मारकों पर पहुंचे 27 हजार सैलानी

रंगोली बनाई, तिलक लगा कर किया स्वागत

Google source verification

जयपुर

image

GAURAV JAIN

Nov 19, 2023

जयपुर स्थापना दिवस पर शनिवार को शहर के स्मारकों पर भी सुबह से शाम तक सैलानियों का जमावड़ा रहा। आमेर, हवामहल, जंतर मंतर और अल्बर्ट हॉल देखने के लिए शाम तक 27 हजार से ज्यादा सैलानी पहुंचे। हवामहल अधीक्षक सरोजनी चंचलानी ने बताया कि हवामहल देखने आए सैलानियों के स्वागत में महल के द्वार पर रंगोली बनाई गई और पारंपरिक तरीके से तिलक लगा कर स्वागत किया गया। आमेर महल में 10231, हवामहल 7829, जंतर मंतर में 6720 और अल्बर्ट हॉल देखने 4570 सैलानी पहुंचे। रविवार को भी सैलानियों में उत्साह नजर आया। छुट्टी का दिन होने से लोग सहपरिवार सहित पर्यटन स्थल पर पहुंचे।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल ने देखा हवामहल
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल शनिवार को जयपुर पहुंची। पटेल शाम को विश्व प्रसिद्ध हवामहल को देखने पहुंची। जहां हवामहल अधीक्षक सरोजनी चंचलानी ने उनकी अगवानी की और महल का अवलोकन करवाया। महल देखने के बाद राज्यपाल आनंदी बेन पटेल महल के गौरवशाली इतिहास को देख कर अभिभूत हुई और इसके रख रखाव की सराहना की।