
29 october 2020 ka rashifal todays horoscope 29 october 2020
todays horoscope in hindi aaj ka horoscope today astrology in hindi
जयपुर. 29 अक्टूबर को आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और दिन गुरूवार है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज रवि योग और सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। इन योगों की शुभता के कारण अधिकांश लोगों का बिजनेस और नौकरी में वर्चस्व बढ़ेगा।
मेष
आज भगवान शिव की आराधना करें, वित्तीय लाभ होगा। बिजनेस में भी लाभ का योग बन रहा है। नौकरी में आलस्य से बचकर काम करें। प्रेम संबंधों की आज स्थिति अच्छी नहीं है। दांपत्य जीवन के लिए समय सही है।
वृषभ
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबार में कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरी के दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा है। मां काली की आराधना से प्रेम प्रसंगों और दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।
मिथुन
बिजनेस में सभी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। दांपत्य जीवन के दृष्टिकोण से समय अच्छा रहेगा। प्रेमी—प्रेमिका के लिए मध्यम समय है। आज विष्णुजी की आराधना से लाभ मिलेगा।
कर्क
आज हनुमान चालीसा का पाठ करने से आपका भाग्य पूरा साथ देगा। व्यापार—व्यवसाय ठीकठाक स्थिति में रहेगा। लवमेट और लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। हालांकि अत्यधिक खर्च से थोड़ा बचकर रहें।
सिंह
आज आप सूर्यदेव की उपासना करें. व्यापारिक दृष्टिकोण से आपका समय अच्छा बना हुआ है। नौकरी के लिए मध्यम समय है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा होगा, लवमेट की आर्थिक स्थिति अच्छी होने का योग है।
कन्या
आज विष्णुजी की उपासना से वित्तीय लाभ होगा। आप व्यापार में तरक्की करेंगे। नौकरी में काम कम रहेगा, छुट्टी सी महसूस करेंगे। आज प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी का खासा सानिध्य मिलेगा।
तुला
अपने आत्मबल से बिजनेस में आप आगे बढ़ते दिख रहे हैं। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। नौकरी में विरोधी पक्ष परास्त होगा। प्रेमी—प्रमिका या जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर आज गंभीरता से ध्यान दें। शनिदेव की पूजा जरूर करें।
वृश्चिक
आज हनुमान चालीसा का पाठ धनलाभ कराएगा। बिजनेस में भावुकता पर नियंत्रण रखें। नौकरी की स्थिति अच्छी है। प्रेम प्रसंगों के लिए अच्छा समय है। आप आज पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं।
धनु
शिवपूजन से लाभ मिलेगा. बिजनेस में अति उधारी से आज बचना है। पारिवारिक दृष्टिकोण से अच्छे समय की स्थिति है। नौकरी में काम ज्यादा मिल सकता है. लवमेट से प्रेम मिलेगा, लाइफ पार्टनर भरपूर मदद करेंगे।
मकर
आज भूमि,भवन,वाहन, लेपटाप—मोबाइल आदि की खरीदारी सम्भव है। नौकरी या बिजनेस में आपके द्वारा की गई मेहनत भरपूर सफलता दिलाएगी। लवमेट से मुकाकात का मौका मिल सकता है, जीवनसाथी से संबंध सुखद रहेंगे।
कुंभ
भगवान शिव की पूजा से आज लाभ मिलेगा। बिजनेस में अभी पूंजी निवेश न करें। नौकरी में हर हाल में विवाद से बचें। प्रेम और दांपत्य जीवन के दृष्टिकोण से आपका समय सही चल रहा है।
मीन
आज भाग्य पूरा साथ देगा, बिजनेस—नौकरी—परिवार मेें आज जैसा चाहेंगे, वैसा होगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से लाभ के अवसर बढ़ रहे हैं। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने के योग बन रहे हैं।
Published on:
29 Oct 2020 06:39 am
