
सुविचार
सराहना दिल से, हस्तक्षेप दिमाग से, और समीक्षा विवेक से करने में ही समझदारी है, अन्यथा मौन रहना ही उत्तम है
आज क्या ख़ास
- पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज सुबह 11 बजे नई दिल्ली स्थित पीएम आवास में कैबिनेट बैठक आज, मंत्रियों से चुनाव पर फीडबैक लेंगे प्रधानमंत्री
- कांग्रेस के 'घर घर गारंटी' अभियान का आज होगा आगाज़, मल्लिकार्जुन खरगे उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से करेंगे शुरुआत, '5 न्याय 25 गारंटी' की देंगे जानकारी, 8 करोड़ घरों तक पहुंचने का लक्ष्य
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश में तीसरे फेज की 10 सीटों को डिजिटल माध्यम से करेंगे संबोधित, नमो ऐप के ज़रिए पन्ना प्रमुखों को करेंगे संबोधित
- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज केरल के वायनाड लोकसभा क्षेत्र से करेंगे नामांकन दाखिल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी रहेंगी मौजूद, नामांकन से पहले रहेगा रोड शो
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का राजस्थान दौड़ा आज, झालावाड के प्रवीण शर्मा क्रिकेट स्टेडियम में जनसभा को करेंगे संबोधित, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी रहेंगी मौजूद
- दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई आज, ED ने किया है अपना जवाब, इधर AAP के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देंगे एनडीए नेता
- पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी अपनी 'जन-गण-मन यात्रा' में आज से रहेंगे असम व पश्चिम बंगाल प्रवास पर, आज गुवाहाटी में जनप्रतिनिधियों और आमजन से करेंगे संवाद
- आइपीएल क्रिकेट में आज दिल्ली का मुकाबला कोलकाता से, विशाखापटनम में शाम साढ़े 7 बजे से शुरू होगा मैच
काम की खबरें
- अवैध सामग्री की जप्ती मामले में राजस्थान देश में अव्वल, मार्च से अब तक 500 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की सामग्री पकड़ी, आचार संहिता लागू होने के बाद से रिकॉर्ड 400 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की जब्ती
- राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता अस्वस्थ, सांस में तकलीफ के चलते जयपुर के एसएमएस अस्पताल में करवाया एडमिट, ईसीजी, चेस्ट एक्सरे और रूटीन जांच की गई
- राजस्थान में लोकसभा चुनाव-2024 के द्वितीय चरण के मतदान के लिए मंगलवार को 27 प्रत्याशियों ने किए 45 नामांकन, अब तक 54 प्रत्याशियों ने किए 89 नामांकन
- राजस्थान हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता अमीन पठान को जमानत पर किया रिहा, कोटा में वन कर्मियों से मारपीट आरोप में पुलिस ने किया था गिरफ्तार
- जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद भी उतरे लोकसभा चुनाव मैदान में, अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट से होंगे डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के उम्मीदवार
- तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा को राहत नहीं, ईडी ने अब मनी लॉन्ड्रिंग का मामला किया दर्ज, फेमा केस में पहले से ही है एक मामला दर्ज
- चुनाव आयोग ने असम, बिहार, झारखंड, उड़ीसा और आंध्र प्रदेश में कुल 8 डीएम और 12 एसपी का किया ट्रांसफर
- चुनाव आयोग ने 6 राज्यों बिहार, महाराष्ट्र, यूपी, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में तैनात किए पुलिस पर्यवेक्षक, तो 5 राज्यों यूपी, ओडिशा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में लगाए विशेष व्यय पर्यवेक्षक
- भारत में स्मार्टफोन पर 15 अप्रेल से बंद हो जाएगी 'कॉल फॉरवर्डिंग' सुविधा, ऑनलाइन फ्रॉड पर शिकंजा कसने के लिए केंद्र सरकार की कवायद, अब टेलीकॉम कंपनियों को ढूंढने होंगे वैकल्पिक तरीके
- तुर्की के इस्तांबुल स्थित एक नाइट क्लब में रिनोवेशन के दौरान लगी भीषण आग में 29 लोगों की जलकर मौत, झुलसने से कई लोग गंभीर घायल
- ताइवान में 7.2 तीव्रता का आया भूकंप, राजधानी ताइपे रहा भूकंप का केंद्र, जापान में सुनामी का अलर्ट
- आइपीएल क्रिकेट में बेंगलुरु की लगातार दूसरी हार, लखनऊ ने 28 रन से दी शिकस्त, चौथे पायदान पर पहुंची लखनऊ
- राजस्थान पुलिस की कांस्टेबल भर्ती में उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटे के 56 पदों पर ऑनलाइन आवेदन की अवधि बढ़ी, अब पात्र अभ्यर्थी 23 अप्रैल 2024 तक कर सकेंगे आवेदन
Published on:
03 Apr 2024 09:14 am
