4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में फिर बड़ा फेरबदल, 45 IFS और 3 IPS अधिकारियों के किए गए तबादले

राजस्थान में एक बार फिर से बड़े अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
gehlot govt

जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर से बड़े अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस बार भारतीय वन सेवा (IFS) के 45 और 3 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए है।

राज्य के कार्मिक विभाग की ओर से शनिवार देर रात जारी की गई सूची में आईपीएस विकास शर्मा, मनोज कुमार और राममूर्ति जोशी का तबादला किया गया है।

विकास शर्मा को पुलिस उपायुक्त जयपुर शहर (पश्चिम) पुलिस आयुक्तालय जयपुर, मनोज कुमार को पुलिस उपायुक्त जयपुर शहर (उत्तर) पुलिस आयुक्तालय जयपुर और राममूर्ति जोशी को पुलिस अधीक्षक सीआईडी क्राइम ब्रांच जयपुर के पद पर लगाया गया है।

आपको बता दें कि सीएम अशोक गहलोत के पदभार ग्रहण के बाद से ही राज्य में ब्यूरोक्रेसी में बदलाव का दौर शुरू हो गया था। मुख्यमंत्री ने लंबे समय से एक ही पदों पर जमे अफसरों का तबादला कर दिया था। इनमें IAS, IPS समेत अन्य अधिकारी शामिल थे।

IFS अधिकारियों की तबादला सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग