
3 November 2020 Ka Rashifal Daily Horoscope 3rd Nov. 2020
जयपुर. 03 नवंबर को 2 शुभ योग बनने से ज्यादातर लोगोें को आज सितारों का साथ मिल सकता है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई के अनुसार जॉब और बिजनेस में फायदा होगा। हालांकि 1 अशुभ योग भी है जिससे शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थता का अनुभव हो सकता है। आज हनुमानजी के दर्शन—पूजन से लाभ मिलेगा।
मेष राशि
आर्थिक रूप से आज मजबूत बने रहेंगे। आपको अपने बिजनेस के कार्य में संतोष का अनुभव होगा। नौकरी के काम में संस्थान की और से सम्मान मिल सकता है। लवमेट और लाइफ पार्टनर से आज सुख मिलेगा. हनुमानजी की पूजा से लाभ मिलेगा।
वृषभ राशि
बिजनेस में लाभ के समाचार आपको आनंद प्रदान करेंगे। नौकरी में कार्यभार अधिक रहेगा। काम के लिए बाहर जाने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छा अवसर मिल सकता है। लवमेट और लाइफ पार्टनर के साथ यात्रा कर सकते हैं।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ है हालांकि आज महत्वपूर्ण काम टालें। व्यापारिक वाद-विवाद में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में काम ज्यादा देंगे पर क्रोध न करें, दिमाग को शांत रखें। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी का आज ज्यादा ध्यान रखना होगा।
कर्क राशि
आज धन लाभ होने की संभावना है। बिजनेस और नौकरी के लिहाज से आज का दिन सखुपूर्वक बिता सकेंगे। लवमेट से आनंद प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं को छोटा सा प्रवास हो सकता है।
सिंह राशि
व्यापार—व्यवसाय में लाभ होगा पर मन में शंका और उदासी भी छाई रहेगी। नौकरी में आज सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रसंगों में विध्न आ सकते है। दांपत्य जीवन सुखद बना रहेगा।
कन्या राशि
आज बिजनेस के लिए समय अच्छा है। नौकरी में अहम कामों में संभलकर चलना होगा। लवमेट के विषय में आपको चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी के सहयोग और व्यवहार से आज खुशी का अनुभव होगा।
तुला राशि
व्यापार—व्यवसाय में स्थावर संपत्ति से सम्बंधित दस्तावेजी कार्य सावधानी से करें। नौकरी में आज आप काम के बोझ से थकान का अनुभव करेंगे। लवमेट के विषय में चिंता बनी रहेगी। संभव हो तो पार्टनर के साथ आज दूर का प्रवास टाल दीजिए।
वृश्चिक राशि
आर्थिक लाभ तथा भाग्यवृद्घि के योग हैं। बिजनेस में नए कार्य प्रारंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है। नौकरी में दिनभर प्रसन्नता बनी रहेगी। लवमेट और लाइफ पार्टनर से आज सुख मिलेगा।
धनु राशि
आज व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। नौकरी में निर्धारित कार्यों को पूर्ण न कर पाने से मन में हताशा बनी रहेगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय से पहले गणेशजी का ध्यान जरूर करें। लवमेट के साथ भेंट हो सकती है, जीवनसाथी के सहयोग से मन प्रफुल्लित होगा।
मकर राशि
व्यापारिक कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी में आपका मन दुविधा में फंसा रहेगा। पारिवारिक वातावरण अच्छा बना रहेगा। लवमेट से आपको उपहार प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखद बना रहेगा।
कुंभ राशि
आज अकस्मात धनलाभ का योग है। बिजनेस में धन का लेनदेन या पूंजी निवेश करते समय सावधान रहना होगा। नौकरी में मानसिक रुप से अस्वस्थता बनी रहेगी। लवमेट और लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने की संभावना है।
मीन राशि
आज आकस्मिक धनलाभ की संभावना है। बिजनेस के विषय में शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी में काम पूरा होने से आनंद मिलेगा। लवमेट से मुलाकात का अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है.
Published on:
03 Nov 2020 06:58 am
