
Holika Dahan
जयपुर ।
देश भर में होली के त्यौहार की धूम मची हुई है। कल मनाया जाने वाला रंगोत्सव लोगों के लिए बहुत शुभ और फलदायक है। यह संयोग होली पर 30 वर्षों के बाद बना है। जो देश के लोगों को शुभ फल देगा।
कल मनाया जाने वाला रंगपर्व होली ये दोनों दिन ही विशेष संयोग लिए है। ज्योतिष शास्त्रियों का कहना है कि होली पर बनने वाला ये सुबह संयोग वहुत सालों बाद बना है, जिसका फायदा देश भर में मिलेगा। यह होली सभी राशियों के लिए शुभ और विशेष फल देने वाली होगी। होली पर 30 साल बाद आने वाला संयोग एक अद्भुत संयोग माना जा रहा है।
इस अद्भुत संयोग में होलिका दहन और रंग पर्व वाले दिन पूर्णिमा तिथि, भद्र रहित और प्रदोष काल के तीनो संयोग एक साथ बन रहे है। साथ ही इस दिन शुक्रग्रही युति है, इसमें तीन ग्रहों की त्रिग्राही युति है। त्रिग्राही में सूर्य, बुध और शुक्र की युति है। यह बहुत ही दुर्लभ मुहूर्त है। जो संपूर्ण देश और समाज के लोगों के लिए काफी शुभ और फलदायी होगा।
यह राजनैतिक रूप से और आर्थिक रूप से सभी लोगो के लिए फायदेमंद होगा।
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम को सात बजकर 42 मिनट से नौ बजे तक का है। होलिका दहन से अहंकार और लोभ का दहन होता है।
होलिका दहन की रात कर देगी आपको मालामाल
होली दहन की रात सिद्धि की रात बताया गया है। यह रात में ग्रह नक्षत्रों की स्थिति ऐसी होती है की साधना का फल तुरंत प्राप्त होता है। साथ ही इस दिन तीन ग्रहों का एक साथ होना, भद्रा रहित होना और प्रदोष काल का होना बहुत ही प्रभावशाली है। इस रात को करने वाली साधना फलदायी साबित हो सकती है। धन की परेशानी से जूझ रहे और अधिक धन की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए होली की रात में चन्द्रमा का स्मरण करना कारगर बताया गया है। चन्द्रमा को खीर और दूध का भी अर्घ्य दें सकते है। इसको करने से आर्थिक परेशानी कम हो जाएगी।
राशि के अनुसार रंगों का चयन
मेष- इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह होते हैं, जिसके लिए भाग्यशाली रंग लाल और पीला है।
वृष- इस राशि के स्वामी बुध हैं, जिसके लिए भाग्यशाली रंग हरा और जामुनी है।
मिथुन- इस राशि के स्वामी शुक्र हैं, जिसके लिए भाग्यशाली रंग सफेद, गुलाबी, नारंगी है।
कर्क- चंद्रमा इस राशि का स्वामी है, जिसके लिए भाग्यशाली रंग सफेद है।
सिंह- सूर्य के स्वामित्व वाली इस राशि के लिए भाग्यशाली रंग पीला, सुनहरा और नारंगी है।
कन्या- यह राशि भी बुध के स्वामित्व की है, जिसके लिए भाग्यशाली रंग हरा और जामुनी है।
तुला- राशि के स्वामी शुक्र हैं, जिसके लिए भाग्यशाली रंग सफेद, गुलाबी और ऑरेंज है।
वृश्चिक- मंगल इस राशि के भी स्वामी हैं, जिसके लिए भाग्यशाली रंग लाल, पीला और हरा है।
धनु- गुरू की इस राशि के लिए भाग्यशाली रंग पीला और लाल है।
मकर- शनि के स्वामित्व वाली इस राशि के लिए भाग्यशाली रंग काला, नीला है।
कुंभ- शनि के स्वामित्व वाली इस राशि के लिए भी भाग्यशाली रंग काला, नीला है।
मीन- गुरू के स्वामित्व वाली इस राशि के लिए भी पीला और लाल रंग उपयुक्त है।

Published on:
01 Mar 2018 04:26 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
