18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिस्र में मिली 3000 वर्ष पुरानी महिला-पुरूष की ममी

मिस्र में 3000 वर्ष पुरानी संरक्षित ममी ने सभी को अचंभित कर दिया है। यहां खुदाई के दौरान 30 ताबूतों मिले, जिनमें स्त्री, पुरुष और बच्चे की ममी हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
मिस्र में मिली 3000 वर्ष पुरानी महिला-पुरूष की ममी

मिस्र में मिली 3000 वर्ष पुरानी महिला-पुरूष की ममी

काहिरा. मिस्र में ममी मिलना कोई बड़ी बात नहीं है। पहले मिली कई राजाओं, फराहो की ममी ने विश्व को हैरत में डालने का काम किया है।
मिस्र में 3000 वर्ष पुरानी संरक्षित ममी ने सभी को अचंभित कर दिया है। यहां खुदाई के दौरान 30 ताबूतों मिले, जिनमें स्त्री, पुरुष और बच्चे की ममी हैं। स्थानीय पुरातत्वविदों को ये सभी तब मिली जब वे नील नदी के पश्चिमी तट पर किसी अन्य उद्देश्य से खुदाई कर रहे थे, तभी वहां उन्हें ताबूतों में ममी मिलीं। मिस्त्र के पुरातत्व मंत्री खालिद एल-एनानी ने इसे मिस्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।
खूबसूरती से बनाया गया ताबूत
ताबूतों को देखकर लगता है कि इसे काफी खूबसूरती से सजाया गया होगा। हालांकि इससे यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि इन ताबूतों को कब्रों में ठीक से दफन नहीं किया गया हो, लेकिन रेत में दबे रहने के कारण ये सुरक्षित रहे। बताया जा रहा है कि ताबूतों को अगले साल गीजा में ग्रैंड मिस्र के संग्रहालय में खोला जाएगा।
10वीं शताब्दी में दफनाने का अनुमान
उ त्खनन टीम के नेता मुस्तफा वजिरी ने कहा कि हमें गर्व है कि यह खोज मिस्र की ओर से की गई है। उन्होंने कहा, देश में इस तरह की कई खोज हुई हैं, लेकिन सभी विदेशी पुरातत्वविदों ने की थी। उन्होंने बताया कि ताबूतों में स्त्री और पुरुषों के साथ पुजारियों की ममी भी हैं। उन्होंने दफनाने की तारीख 10वीं शताब्दी ईसा पूर्व 22वीं राजवंश के शासन की बताई है। महिला और पुरुषों की पहचान हाथों के आकार से की गई है। पुुरुष आराम के समय हथेलियों को बंद और महिलाएं खुली रखती हैं।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग