
चिकित्सा विभाग में प्रक्रियाधीन फार्मासिस्ट भर्ती-2023 की अंतिम सूची और नियुक्ति का इंतजार अभ्यर्थियों के लिए लंबा होता जा रहा है। राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (सीफू) की ओर से 3067 पदों पर कराई जा रही इस भर्ती के तहत अनुभव प्रमाण-पत्रों का पुन:सत्यापन अब तक शुरू नहीं हुआ है, जिससे अंतिम सूची जारी होने में देरी हो रही है। इससे अभ्यर्थियों में निराशा और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। चिकित्सा विभाग ने 11 जून 2024 को भर्ती कैलेंडर जारी किया था, जिसमें फार्मासिस्ट भर्ती-2023 की अंतिम सूची एवं नियुक्ति आदेश जारी करने की संभावित तिथि 30 नवंबर 2024 है।
फार्मासिस्ट भर्ती-2023 संघर्ष समिति के सदस्य विनोद मीना, अजयप्रताप सिंह और सचिन गुप्ता ने बताया कि अनुभव प्रमाण-पत्रों का पुन:सत्यापन अभी तक लंबित है। राजस्थान फार्मासिस्ट महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष जनक सिंह शेखावत ने चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर और विभाग से मांग की है कि, जल्द से जल्द अनुभव प्रमाण-पत्रों का पुन:सत्यापन करवा कर 30 नवंबर तक अंतिम सूची जारी की जाए। इससे लंबे समय से रोजगार का इंतजार कर रहे बेरोजगार फार्मासिस्टों को नियुक्ति का अवसर मिल सकेगा।
अप्रेल 2023: 3067 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई।
मई-जून 2023: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण की गई।
24-26 अगस्त 2023: करीब 4600 अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन किए गए।
विभाग ने विभिन्न राज्यों और विश्वविद्यालयों की फार्मेसी डिग्री, डिप्लोमा की जांच करवाई।
5 जुलाई 2024: प्रोविजनल सूची जारी की गई।
8-20 जुलाई 2024: ऑनलाइन परिवेदनाएं मांगी गईं।
Published on:
05 Nov 2024 02:10 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
