2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोने-चांदी के भावों में तेजी के बाद अब इनके दामों में आया तगड़ा उछाल, बढे 35% दाम

Impact Of US-Iran Tension: बाजार में सबसे ज्यादा तेजी तांबा और पीतल के बर्तनों में देखी गई है, जो महज डेढ़ माह में 400 से 500 रुपए किलो तक महंगे हो गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Gold Silver Price Today

सोने-चांदी में भारी तेजी देखी जा रही है। (PC: AI)

Copper And Brass Price Hike: शादी वाले घरों में इन दिनों केवल शहनाइयों की गूंज ही नहीं, बल्कि महंगाई की खनक भी सुनाई दे रही है। सोना-चांदी के भावों में जबरदस्त उछाल के बाद अब 'शगुन' के बर्तनों की चमक भी जेब पर भारी पड़ रही है। अमरीका-ईरान तनाव और मेटल मार्केट में आए उछाल के चलते जयपुर के बर्तन बाजार में कीमतें 35 फीसदी तक बढ़ गई हैं।

तांबा-पीतल के दामों में सबसे बड़ी उछाल

बाजार में सबसे ज्यादा तेजी तांबा और पीतल के बर्तनों में देखी गई है, जो महज डेढ़ माह में 400 से 500 रुपए किलो तक महंगे हो गए हैं। तांबे के बर्तन 1500 रुपए और पीतल के बर्तन 1150 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। वहीं, स्टील के बर्तनों के दाम भी 500 रुपए किलो तक जा पहुंचे हैं। एल्युमिनियम के बर्तनों के भाव तो लगभग दोगुने हो गए हैं।

अलग-अलग बर्तनों के बजाय 'वेडिंग सेट' की मांग

महंगाई के कारण मध्यमवर्गीय परिवारों ने खरीदारी का तरीका बदल दिया है। अब लोग अलग-अलग बर्तन खरीदने के बजाय 10 से 15 हजार रुपए तक के 'वेडिंग सेट' को तरजीह दे रहे हैं। इनमें 11, 51 और 101 बर्तनों के कॉम्बो पैक उपलब्ध हैं, जिनमें डिनर सेट से लेकर किचन के मुख्य बर्तन शामिल हैं।

यों पड़ा जेब पर भार

मेटल वर्तमान भावपहले के भाव
तांबा 1500 से 15501050 से 1100
पीतल 1100 से 1150 850 से 900
स्टील 200 से 500 170 से 460
(भाव प्रति किलो में)

अमरीका-ईरान तनाव से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्लाई प्रभावित हुई है और कच्चे माल की कीमतें 20% तक बढ़ गई हैं। शादियों का पीक सीजन होने से डिमांड और सप्लाई के बीच अंतर बढ़ गया है।

तिलक बम्ब, बर्तन व्यापारी, त्रिपोलिया बाजार