
Iraq की जमीन में दबा मिला 4500 साल पुराना Sumerian temple
बगदाद. ब्रिटिश म्यूजियम के पुरातत्त्वविदों ने इराक में जमीन के नीचे दबे 4500 साल पुराने मंदिर की खोज की है। यह सुमेरियन मंदिर प्राचीन शहर गिरसू में मिला। परियोजना का नेतृत्व करने वाले डॉ. सेबेस्टियन रे के मुताबिक, यह खोज अज्ञात सभ्यताओं को जानने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
पुरातत्त्वविदों का कहना है कि प्राचीन काल में गिरसू मेसोपोटामिया का प्रमुख सांस्कृतिक केंद्र था। यह शहर दक्षिण-पूर्वी इराक में है। मंदिर मेसोपोटामिया के देवता निंगिरसु को समर्पित है। रिपोर्ट के मुताबिक, मंदिर मिट्टी की ईंटों से बनाया गया था। गिरसू अब पुरातात्त्विक स्थल है, जिसे टेल्लो के नाम से भी जाना जाता है। लंदन के ब्रिटिश संग्रहालय में प्राचीन मेसोपोटामिया के क्यूरेटर और प्रमुख पुरातत्त्वविद सेबेस्टियन रे ने बताया कि खुदाई का काम अब भी जारी है। उनकी टीम को पहले से भरोसा था कि यहां जमीन के नीचे कुछ रहस्य जरूर हैं।
1877 में खोजे गए थे गिरसू के अवशेष
फ्रांसीसी पुरातत्त्वविद अर्नेस्ट डी सरजेकने पहली बार 1877 में गिरसू के अवशेषों की खोज की थी। वह वहां मिली सभी कलाकृतियां फ्रांस ले गए थे। इनमें सुमेरियन राजा गुडिया की 4,000 साल पुरानी मूर्ति शामिल थीं। ज्यादातर लोगों का पहले विचार था कि खुदाई के लिए यहां कुछ नहीं बचा है। कई साल तक वैज्ञानिकों को इस साइट तक पहुंचने से रोका गया।
मेसोपोटामिया का व्यापक क्षेत्र
पुरातत्त्वविदों का मानना है कि टाइग्रिस नदियों के बीच मेसोपोटामिया का व्यापक क्षेत्र इराक, पूर्वी सीरिया, दक्षिण-पूर्वी तुर्की, पश्चिमी ईरान और कुवैत तक फैला था। सुमेरियन संभवत: दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यता थी। सबसे पहले धर्म और कानून की संहिता इसी सभ्यता के दौरान स्थापित की गई थी।
Published on:
27 Feb 2023 10:46 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
