12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aaj Ka Panchang 4 november 2020 भवन, सड़क, यंत्र—उपकरण निर्माण, फ़ैशन डिज़ाइनिंग, टूरिज्म से संबंधित काम सफल होने का दिन

आज कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. आज करवा चौथ व्रत है. ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज परिघ योग बना हुआ है. इसके साथ ही आज मृगशिरा नक्षत्र है. आज गणेशजी की पूजा करें और जरूरतमंदों को दान दें।
2 min read
Google source verification
4 november 2020 Ka Panchang Panchang 4 november 2020

4 november 2020 Ka Panchang Panchang 4 november 2020

जयपुर. आज कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. आज करवा चौथ व्रत है. ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज परिघ योग बना हुआ है. इसके साथ ही आज मृगशिरा नक्षत्र है. आज गणेशजी की पूजा करें और जरूरतमंदों को दान दें।

आज भवन, सड़क, यंत्र—उपकरण निर्माण, फ़ैशन डिज़ाइनिंग, पशुपालन, पर्यटन, भौतिकी, खगोल या ज्योतिष शास्त्र, क्लर्क, प्रवचनकर्ता, संवाददाता, शल्य चिकित्सक, सेना, पुलिस, ड्राइवर, इलेक्ट्रिक, मैकेनिकल या इलेक्ट्रोनिक्स आदि से संबंधित कार्य सफल हो सकते हैं।

आज का पंचांग
राष्ट्रीय मिति कार्तिक 13 शक संवत् 1942
कार्तिक कृष्ण चतुर्थी बुधवार विक्रम संवत् 2077।
सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 19, रवि-उल्लावल 17, हिजरी 1442।
सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु।
चतुर्थी तिथि अगले दिन तड़के 05 बजकर 15 मिनट तक उपरान्त पंचमी तिथि का आरंभ।
मृगशिरा नक्षत्र अगले दिन तड़के 04 बजकर 51 मिनट तक उपरान्त आद्र्रा नक्षत्र का आरंभ शिव योग सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 06 बजकर 55 मिनट तक।
बव करण सायं 04 बजकर 20 मिनट तक उपरान्त कौलव करण का आरंभ।
चन्द्रमा अपराह्न 03 बजकर 43 मिनट तक उपरान्त वृष उपरान्त मिथुन राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत और पर्व: करवा चौथ— Karva Chauth 2020, संकष्टी चतुर्थी— Sankashti Chaturthi

दिशा शूल उत्तर दिशा

आज के शुभ मुहूर्तः
विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से 02 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।
सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6 बजकर 35 मिनट से 5 नवंबर सुबह की 4 बजकर 51 मिनट तक। निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक।
गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 23 मिनट से 05 बजकर 47 मिनट तक।
अमृत काल शाम को 7 बजकर 12 मिनट से 8 बजकर 57 मिनट तक।
ब्रह्म मुहूर्त अगले दिन सुबह 4 बजकर 52 मिनट से 5 बजकर 44 मिनट तक।

आज के अशुभ मुहूर्तः
यमगंड सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक रहेगा।
गुलिक काल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक रहेगा।
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक।