
जयपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के गंगापुर स्टेशन पर अनुरक्षण कार्य के कारण रेलवे यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 09042 गाजीपुर सिटी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 18 जुलाई को गाजीपुर सिटी से प्रस्थान करेगी और निर्धारित मार्ग आगराकैंट-ईदगाह-बयाना-सवाई माधोपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया आगराकैंट-भरतपुर-बांदीकुई-जयपुर-सवाईमाधोपुर होकर संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 09009 मुम्बई सेंट्रल-नई दिल्ली स्पेशल रेलसेवा 19 जुलाई को मुम्बई सेंट्रल से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा अपने निर्धारित मार्ग सवाईमाधोपुर-मथुरा-पलवल-नई दिल्ली के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया सवाईमाधोपुर-जयपुर-रेवाड़ी-नई दिल्ली होकर संचालित होगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 09741 जयपुर-बयाना स्पेशल 19 से 22 जुलाई तक जयपुर से प्रस्थान करेगी।
वह रेलसेवा सवाईमाधोपुर तक संचालित होगी। यह रेल सेवा सवाईमाधोपुर-बयाना स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 09742 बयाना-जयपुर स्पेशल रेलसेवा 19 से 22 जुलाई तक बयाना के स्थान पर सवाईमाधोपुर से जयपुर संचालित होगी। यह रेलसेवा बयाना-सवाईमाधोपुर स्टेशनों के बीच आंशिक रदद रहेगी।
Published on:
13 Jul 2021 10:14 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
