10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

17-18 साल की बालिकाएं स्कूल-कॉलेज छोड़ शिक्षा से मोड़ रही मुंह, वजह है चौंकाने वाली

44.6 प्रतिशत लड़कियां नहीं जा रहीं स्कूल...

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh

Jan 19, 2018

girls do not go to school

जयपुर।

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के राज्य सरकार ने भले ही कई योजनाएं चला रखी हों, इसके बावजूद 17 वर्ष की आयु तक आते-आते बालिकाएं स्कूल-कॉलेज छोड़ शिक्षा से मुंह मोड़ रही हैं। ऐसे ही कुछ चौकाने वाले तथ्य सामने आए प्रथम संस्था की एनुअल स्टेटस ऑफ एजुकेशन (असर) 2017 रिपोर्ट में। संस्था ने प्रदेश में उदयपुर जिले का सर्वेक्षण किया है। रिपोर्ट के अनुसार 17 से 18 वर्ष की 44.6 फीसदी लड़कियां स्कूल या कॉलेज में पंजीकृत नहीं हैं। वहीं लड़के-लड़की को मिलाकर यह आंकड़ा 30 फीसदी का है। रिपोर्ट के अनुसार 14-18 वर्ष के 77.3 फीसदी किशोर-किशोरियां ही स्कूल जा रहे हैं।

43 फीसदी हल नहीं कर पाए सामान्य गणित के प्रश्न...
प्रदेश में गणित शिक्षा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सर्वेक्षण में 43 फीसदी युवा सामान्य घटाव (संख्याओं को घटाना) नहीं कर पाए। जबकि 64.7 प्रतिशत भाग के प्रश्न हल नहीं कर पाए। वहीं 29 फीसदी युवा हिंदी का सामान्य गद्य भी नहीं पढ़ पाए। जबकि देशभर में 14-18 वर्ष के 23 फीसदी युवा हिंदी का गद्यांश नहीं पढ़ पाए। वही उदयपुर के 62 प्रतिशत युवा अंग्रेजी का वाक्य नहीं पढ़ सके।

24 राज्यों के 26 जिलों में किया सर्वेक्षण...
संस्था ने देशभर के 24 राज्यों के 26 जिलों में असर सर्वेक्षण किया। वही प्रदेश के उदयपुर जिले का सर्वेक्षण किया गया। उदयपुर जिले के 60 गांवों में 960 घरों का सर्वेक्षण किया गया। जिसमें 1071 युवा शामिल हुए।

1 प्रतिशत ही करना चाहते हैं कृषि...
देश का पारम्परिक व्यवसाय अब युवाओं की चाहत नहीं है। देशभर के केवल एक फीसदी युवा ही कृषि करना चाहते हैं। वहीं लड़कों की पहली पसंद आर्मी या पुलिस है। 18 फीसदी लड़के आर्मी व पुलिस में जाना चाहते हैं। जबकि 12 प्रतिशत ने इंजीनियरिंग को पहली पसंद बनाया। जबकि 25 फीसदी लड़कियों ने अध्यापिका व 18 प्रतिशत ने डॉक्टर व नर्स बनने की पसंद बताई।

सर्वेक्षण के कुछ आंकड़े :

- युवाओं का गणितीय स्तर
गणितीय स्तर ::::: युवा ::: लड़के ::::: लड़की
भाग :::::::::::::::: 35.3 :: 40.2 ::::: 30.4
घटाव ::::::::::::: 21.7 :::: 21.9 ::::: 21.4
नंबर की पहचान :::: 43.0 :: 37.9 ::: 48.3

- युवाओं का रीडिंग स्तर
रीडिंग स्तर :::: युवा :::::: लड़के :::: लड़की
द्वितीय स्तर गद्य ::: 71.0 ::: 6 9 .3 ::: 72.7
प्रथम स्तर गद्य :::: 10.9 ::: 14 :::::: 7.8
शब्द :::::::::::::::: 18.1 ::: 16.7 :::: 1 9 .6

- अंग्रेजी गद्य
रीडिंग स्तर :::: युवा :::::: लड़के :::: लड़की
वाक्य :::::::::: 38 :::::::: 3 9 .7 ::::: 36.3
शब्द ::::::::::: 22.4 :::::: 25.7 ::::::: 1 9 .1
छोटे शब्द ::::: 3 9 .7 ::::::: 34.7 ::::: 44.7

- दिनचर्या के काम
टास्क ::::::::::::::::::::::::: युवा :::::: लड़के :::: लड़की
रुपए गिनना :::::::::::::::::::: 65 ::::: 6 9 .3 ::::: 60.6
वजन जोडऩा :::::::::::::::::: 4 9 .8 :::: 60 :::::: 9 9 .5
समय बताना (घंटे में)::::::: 83.1 :::: 86.6 :::: 7 9 .7
समय बताना (घंटे व मिनट में)::::: 48.6 ::::: 52.8 :::: 44.4