11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री गहलोत की केंद्र सरकार से मांग, 50 स्टेट हाईवे जल्द घोषित हो नेशनल हाईवे

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर केंद्र सरकार से राज्य मार्गों को नेशनल हाईवे में बदलने की मांग की है।
2 min read
Google source verification
50 state highway to be declared soon national highway: ashok gehlot

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर केंद्र सरकार से राज्य मार्गों को नेशनल हाईवे में बदलने की मांग की है। सीएम गहलोत ने केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मांग की है कि राज्य के 50 राज्य राजमार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने से संबंधित प्रस्तावों को शीघ्र मंजूरी दे। इससे प्रदेश के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और इन सड़कों से जुड़े क्षेत्रों का तेजी से विकास होगा।

सीएम गहलोत ने कहा कि सड़कें सामाजिक और आर्थिक विकास का आधार हैं , राज्य सरकार इसी सोच को ध्यान में रखकर प्रदेश में सड़कों के विकास को प्राथमिकता दे रही है। हमारा प्रयास है कि राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों और अन्य सड़कों का तेजी से विकास हो। इसी उद्देश्य से बीते तीन साल में 18 हजार करोड़ रूपए की लागत से 42 हजार किलोमीटर लम्बी सड़कों के विकास के काम किए गए हैं। राज्य में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तृतीय चरण के तहत 4 हजार 500 किलोमीटर लम्बी सड़कें बनाई गई हैं। वर्ष 2022-23 के बजट में हमारी सरकार ने सड़कों के विकास के लिए 5 हजार 133 करोड़ रूपए से अधिक का प्रावधान किया है।

दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग का शिलान्यास और लोकार्पण
गहलोत बुधवार को केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 1407 करोड़ रूपए की लागत से 19 परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम से जुड़े। गडकरी के निर्देशन में प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण को गति मिली है और इस दिशा में अच्छा काम हो रहा है।

उन्होंने गडकरी से मांग की वे राज्य के 50 राज्य राजमार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने से सम्बन्धित लम्बित प्रस्तावों को शीघ्र मंजूरी प्रदान कराएं। इससे प्रदेश के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और इन सड़कों से जुड़े क्षेत्रों का तेजी से विकास होगा। गहलोत ने गडकरी से अपील कि वे सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में जेएनएनयूआरएम की तर्ज पर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देने की योजना बनाने की दिशा में पहल करें,इससे महानगरों में वाहनों से फैल रहे प्रदूषण की समस्या को कम करने में भी मदद मिलेगी और इंधन की बचत हो सकेगी।