18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रदेश में खुले 57 नए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और पदेन ब्लॉक संदर्भ प्रभारी कार्यालय

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश की नव सृजित 57 पंचायत समिति मुख्यालयों पर नए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और पदेन ब्लॉक संदर्भ केंद्र प्रभारी, समग्र शिक्षा कार्यालय खोले जाने की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

May 10, 2022

प्रदेश में खुले 57 नए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और पदेन ब्लॉक संदर्भ प्रभारी कार्यालय

प्रदेश में खुले 57 नए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और पदेन ब्लॉक संदर्भ प्रभारी कार्यालय

57 नए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और पदेन ब्लॉक संदर्भ प्रभारी कार्यालय खोले जाने की स्वीकृति
प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश
नवगठित पंचायत समिति मुख्यालयों पर खोले जाएंगे कार्यालय
जयपुर।
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश की नव सृजित 57 पंचायत समिति मुख्यालयों पर नए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और पदेन ब्लॉक संदर्भ केंद्र प्रभारी, समग्र शिक्षा कार्यालय खोले जाने की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।
यह हैं नए सृजित किए गए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के नाम
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और पदेन ब्लॉक संदर्भ केंद्र प्रभारी,समग्र शिक्षा पंचायत समिति, अजमेर ग्रामीण सावर, गोविंदगढ़ मालाखेड़ा अलवर, मांगरोल बारंा, फागलिया आड़ेल बाड़मेर ग्रामीण पायनाकला, भुसावर भरतपुर, करेडा बदनोर, भीलवाड़ा, बज्जू पूगल बीकानेर, रामगढ़ पचवारा, नांगल राजावतान बसवा, सिकंदरा दौसा, सरमथुरा धौलपुर, जोबनेर, किशनगढ़ रेनवाल, मौजमाबाद, आंधी, माधोराजपुरा, तुंगा, कोटखावदा जयपुर। मोहनगढ़, नाचना, भणियाणा, फ तेहगढ़ जैसलमेर। सरनाऊ, बागोड़ा, जालौर। सिंधाना, मंडावा, पिलानी झुंझुनू। श्रीमहावीरजी, मांसलपुर करौली। धवा, धंटियाली, चामू, आऊ और केरू जोधपुर। भैरूंदा नागौर। सुहागपुर, दलोट, धमोत्तर प्रतापगढ़। देलवाड़ा राजसमंद। मलारना डूंगर सवाई माधोपुर। नेछवा, पलसाना, अजीतगढ़ सीकर। पीपलू टोंक। नयागांव, बल्लभनगर और जयसमंद उदयपुर।

जयवर्धन ने जीता कांस्य पदक
जयपुर।
हाल ही में गुजरात में सैकेंड वेस्ट जोन कराते चैंपियनशिप आयोजन वेस्टर्न इंडिया कराते एसोसिएशन की ओर से किया गया। जिसमें इंडियन मार्शल आर्ट संस्थान के खिलाड़ी जयवर्धन नरूका ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया तथा उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता और अब उनका सलेक्शन राजस्थान कराते लीग 2022 में हुआ है।
नरूका के कोच अक्षय ने बताया कि जयवर्धन सुबह 3 घंटे और शाम को तीन घंटे कड़ी मेहनत करता है। उसका सपना है कि आने वाले समय में इंडिया के लिए खेले। इंडियन मार्शल आर्ट संस्थान के राजस्थान सेक्रेटरी धनंजय त्यागी ने जयवर्धन की इस उपलब्धि पर उन्हें बहुत बहुत शुभकामनाएं दी ंऔर बताया कि ऑल इंडिया लेवल की राजस्थान कराते लीग जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सितंबर में होगी, उसमें भी जयवर्धन नरूका का सलेक्शन हुआ है।