
57 thousand rupees cheated by a girl by greed to earn money sitting
जयपुर
घर बैठे पैसे कमाने का लालच देकर युवती से ठगी करने का मामला सामने आया है। धोखाधड़ी कर ठगी करने के मामले को लेकर भांकरोटा थाने में इस्तगासे से मामला दर्ज हुआ है। मामले की जांच कर रहे एएसआई रोहिताश ने बताया कि थाना इलाके के भोज्यावास में रहने वाली विजयलक्ष्मी ने यूपी नोएडा की एक कंपनी के खिलाफ यह मामला दर्ज करवाया है। जिसमें बताया है कि यूपी की ऐबलेज इन्फो कंपनी ने घर बैठ कर काम कर पैसे कमाएं का भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित किया था। जिसके लालच में आकर युवती ने कंपनी से संपर्क किया। जहां से उसे पूरी योजना समझाकर कंपनी ने कमाई का लालच दिया और अपने नोएडा स्थित यश बैंक के खाते में 57 हजार 500 रुपए ट्रांसर्फर करवा लिए। इसके बाद युवती को काम करने के लिए एक आईडी और पासवर्ड दे दिया। जिससे लॉगिन कर युवती ने काम भी शुरू कर दिया। युवती के काम शुरू करने के बाद कंपनी की ओर से दो बार में 4431 रुपए भी कमाई के रुप में दिए गए। लेकिन दो बार पीड़िता के खाते में पैसे ट्रांसर्फर कर कंपनी ने काम देना भी बंद कर दिया और कमाई देना भी बंद कर दिया। वहीं बार बार कंपनी में संपर्क करने पर पहले तो कंपनी के कर्मचारी टालमटोल करते रहे और अब कंपनी के सभी फोन नंबर भी बंद कर दिए। जिसके बाद पीड़िता को ठगी का अंदेशा होने पर उसने थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Published on:
18 Feb 2020 10:39 am
