
churu corona news- दबे पांव कोरोना की दस्तक: राजकीय लोहिया कॉलेज के नौ स्टॉफ कर्मी संक्रमित
जयपुर
पिछले 24 घंटे में 16 हजार 167 नए कोरोना संक्रमित देश में मिल हैं।कोरोना से 24 घंटे में देश में 41 मौतें हुई है। जो चिंता का विषय है। भारत में फिर कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में कुल 2 लाख 63 हजार 419 कोविड टेस्ट किए गए है। भारत ने अब तक 87.81 करोड़ से अधिक कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं।
देश में साप्ताहिक सकारात्मकता दर वर्तमान में 4.64 प्रतिशत है और दैनिक सकारात्मकता दर 6.14 प्रतिशत बताई गई है।
वहीं भारत की रिकवरी रेट 98.50 प्रतिशत है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 15 हजार 549 मरीज ठीक हुए हैं और ठीक होने वाले रोगियों की कुल संख्या महामारी की शुरुआत के बाद से अब 4,34,99,659हो गई है।
भारत में वर्तमान में कोरोना के एक्टिव केस 1 लाख 35 हजार 510 है। एक्टिव केस मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.31 प्रतिशत हैं। देश में कोरोना से अब तक 5,26,730 मौतें हुई है।
206.21 करोड़ से अधिक टीके लगाए
भारत में लोगों को कोविड की 206.56 करोड़ से अधिक वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए कोरोना टीकाकरण 16 मार्च 2022 को शुरू किया गया था। इसी तरह 18 से 59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए प्रिकॉशन डोज देने की शुरुआत 10 अप्रेल से हुई
बढ़ते जा रहे राजस्थान में कोरोना मरीज
राजस्थान प्रदेश में बीते 24 घंटे में 600 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जयपुर में 176 मरीज मिले है। वहीं झालावाड़ में 1संक्रमित ने दम तोड़ा है।
अलवर 109, नागौर, उदयपुर 38-38,जोधपुर 37, चित्तौड़गढ़ 34,अजमेर 31, भरतपुर,दौसा 25-25, धौलपुर 16, कोटा 13, डूंगरपुर 11, भीलवाड़ा 10,जैसलमेर, सिरोही 7-7, झालावाड़ 5, बीकानेर, सीकर 4-4,बारां 3,बूँदी, जालोर 2-2,बांसवाड़ा,बाड़मेर, हनुमानगढ़ में 1-1 संक्रमित मिले हैं।
बीते 24 घंटे में 177 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं। एक्टिव केसों की संख्या 3 हजार पार कर गई है। अब प्रदेश में 3438 हो गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में कोरोना से हुई मौतों की संख्या अब तक कुल 9 हजार 590है।
Updated on:
8 Aug 2022, 12:43 PM IST
Published on:
8 Aug 2022, 12:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.